न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बांग्लादेश का एक यात्री विमान क्रैश हो गया। इसमें चालक दल के चार सदस्य समेत 71 लोग सवार थे, जिनमें से 33 नेपाली नागरिक थे। नेपाल के अखबार द हिमालयन टाइम्स के मुताबिक अब तक 17 लोगों को बचाया जा चुका है, जबकि कम से कम 50 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
🔼 Photo courtesy : Aaj Tak
अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक विमान में 37 पुरुष, 27 महिलाएं और दो बच्चे समेत कुल 67 यात्री सवार थे। इसके अलावा चालक दल के चार सदस्य भी विमान में सवार थे यानी विमान में कुल 71 लोग सवार थे। फिलहाल विमान के हादसे होने की वजह साफ नहीं हो पाई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरते वक्त विमान अपना संतुलन खो बैठा और हादसे का शिकार हो गया।
यह भी पढ़िए... IB ने जारी किया अलर्ट : पुजारी कांकेर एनकाउंटर में मारे गए 10 साथियों का बदला लेने बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं नक्सली !
हादसे की सामने आई तस्वीरों में विमान आग में जलता नजर आ रहा है। दुर्घटनाग्रस्त विमान बांग्लादेश की एयरलाइन यूएस-बांग्ला का था। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया है और दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है। इस हादसे के बाद काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जाने वाले सभी विमानों को लखनऊ और कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया है।
हादसे की सामने आई तस्वीरों में विमान आग में जलता नजर आ रहा है। दुर्घटनाग्रस्त विमान बांग्लादेश की एयरलाइन यूएस-बांग्ला का था। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया है और दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है। इस हादसे के बाद काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जाने वाले सभी विमानों को लखनऊ और कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया है।
नेपाली सेना के प्रवक्ता के मुताबिक इस विमान हादसे में कम से कम 50 लोगों की मौत हुई है। त्रिभुवन इंटरनेशलन एयरपोरक्ट के प्रवक्ता प्रेम नाथ ठाकुर के मुताबिक विमान हादसे में बचाए गए 25 लोगों को काठमांडू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। विमान हादसे में को-पायलट की मौत हो गयी है।
बता दें कि एयरलाइन यूएस-बांग्ला एक बांग्लादेशी निजी एयरलाइन है। जिसकी स्थापना 2013 में अमेरिका और बांग्लादेश के बीच ज्वाइंट वेंचर के तहत की गई थी। यह एयरलाइन ढाका से नेपाल के रूट पर था। हादसे के बाद काठमांडू एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। हादसा उस वक्त हुआ जिस दौरान विमान त्रिभुवन एयरपोर्ट पर लैंड कर रहा था।
साभार : आज तक
Read More : नक्सलियों ने वन विभाग के डिपो में लगाई आग, वन कटाई के विरोध में फेंके पर्चे, मजदूरों को भी धमकाया !
loading...


एक टिप्पणी भेजें