रायपुर @ खबर बस्तर। बस्तर संभाग के सुकमा जिले में मंगलवार को हुए बारूदी सुरंग विस्फोट में घायल CRPF के 2 जवानों को हेलाकॉप्टर से रायपुर लाया गया है। घायल जवानों को नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इन्हें ICU में शिफ्ट किया गया है।
जवानों को रायपुर लाने के बाद अस्पताल में पुलिस के बड़े अफसर भी पहुंच हालात का जायजा ले रहे हैं। इधर, इस बड़ी माओवादी वारदात के बाद देर शाम तक दिल्ली से सीआरपीएफ के डीजी और आईजी के राजधानी रायपुर पहुंचने की भी खबर है। फिलहाल अस्पताल में जख्मी जवानों मदन कुमार और राजेश कुमार का इलाज शुरू कर दिया गया है।
बता दें कि मंगलवार की दोपहर सुकमा जिले के किष्टारम एरिया के कासाराम व पालोड़ी के बीच नक्सलियों ने सीआरपीएफ के एंटी लैंडमाइन व्हीकल को आईईडी ब्लास्ट कर उड़ा दिया था। इस घटना में सीआरपीएफ 212 बटालियन के 9 जवान शहीद हो गए थे, जबकि 6 जवान घायल हैं। इनमें से 2 जवानों को रायपुर लाया गया है।
यह भी पढ़िए... छत्तीसगढ़ में मार्च से जून के बीच बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है नक्सलियों ने... जानिए, बीते सालों में कहां—कहां हुई बड़ी घटनाएं...
यह भी पढ़िए... छत्तीसगढ़ में मार्च से जून के बीच बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है नक्सलियों ने... जानिए, बीते सालों में कहां—कहां हुई बड़ी घटनाएं...
loading...


एक टिप्पणी भेजें