दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। जिले की भांसी पुलिस ने एक महिला सहित तीन नक्सली जनमिलीशिया सदस्यों को राजा बंगला इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई किरन्दुल में सीएम भूपेश बघेल के कार्यक्रम से ठीक पहले की। पकड़े गए माओवादियों के पास से बम, ग्रेनेड, डेटोनेटर आदि बरामद किया गया है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार तीनों नक्सली सदस्य भैरमगढ़ एरिया कमेटी में बतौर जनमिलीशिया सदस्य सक्रिय थे।
Read More : अनोखी प्रेम कथा: मुर्गी और मोबाइल लौटाकर माशूका ने बॉयफ्रेण्ड को किया हासिल... जानिए महिला के फेर में फंसे युवक ने कैसे छुड़ाया पीछा!
पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राजा बंगला इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मुखबिर से मिली थी। जिसके आधार पर भांसी थाना और डीआरजी की ज्वाइंट पार्टी सर्चिंग पर निकली। राजा बंगला के जंगलों में पुलिस को कुछ संदिग्ध नजर आए। पुलिस पार्टी ने घेराबंदी कर मौके से एक महिला और दो पुरूष को धर दबोचा।
पकड़े गए संदिग्धों के पीठ पर पिट्ठू और थैला मौजूद था। पूछताछ में इन्होंने जनमिलिशिया सदस्य के रूप में नक्सली संगठन में काम करने की बात कबूली है। पुलिस के मुताबिक लोकसभा चुनाव के दौरान फोर्स को नुकसान पहुंचाने की नीयत से ये लोग बम लगाने इलाके में पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस पार्टी ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया।
इनकी हुई गिरफ्तारी:
पुलिस द्वारा पकड़े गए जनमिलिशिया सदस्यों में लच्छी अतरा निवासी- हुर्रेपाल पुनेमपारा, जिला बीजापुर, भीमा पोटाम पिता बुधरू, कुडसोरी पटेलपारा, थाना गंगालूर तथा आयतू पिता मंगलसाय ग्राम हुर्रेपाल शामिल हैं।



एक टिप्पणी भेजें