बीजापुर @ खबर बस्तर। नगरपालिका में साफ सफाई के लिए केवल 20 कामगार ही हैं और वे ही रात व दिन में सफाई का काम करते हैं। सीमित कामगारों के कारण रविवार के साप्ताहिक हाट में गंदगी पसरी रहती है और इससे लोग परेशान होते हैं।
सूत्रों के मुताबिक पालिका के पास अभी 20 सफाई कामगारों को रखने का फरमान है जबकि इसी मार्च तक सात अतिरिक्त कामगार रखने की इजाजत विभाग की ओर से दी गई थी। पालिका के पास कचरा ढोने के लिए दो ट्रैक्टर और तीन ऑटो टिप्पर हैं। टिप्पर डोर टू डोर जाकर कचरा ले आते हैं।
सुबह 6 से 11 बजे और फिर शाम 6 से 10 बजे तक उनका काम होता है। ये रात में सड़क की सफाई भी करते हैं।
सीएमओ के मुताबिक पालिका के सीमित कामगारों को समय-समय पर सामुदायिक भवन, सांस्कृतिक भवन, हेलीपैड, मतदान केन्द्र एवं अन्य स्थानों पर भी सफाई के लिए भेजा जाता है।
अब टैक्स नहीं: बाजार में सालों से विक्रेताओं से टैक्स लिया जाता था। एकदम छोटे व्यापारियों से ये टैक्स नहीं लिया जाता था। अब किसी से टैक्स नहीं लिया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि सात माह पहले नगरीय प्रशासन विभाग की ओर से एक आदेश आया था। इसमें सब्जी विक्रेताओं से टैक्स लेने से मना किया गया है।


एक टिप्पणी भेजें