रायपुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। झीरम घाटी नक्सली हमले में शहीद दिवंगत कांग्रेसी नेता महेंद्र कर्मा के बेटे आशीष कर्मा को भूपेश सरकार ने डिप्टी कलेक्टर के पद पर नियुक्ति देने का फैसला लिया है। कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर भी लग गई है।
Read More : आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने युवाओं को दी सीख... बोले- 'मुर्गा लड़ाई और पीना कम करो!'
अपने बेटे आशीष को डिप्टी कलेक्टर बनाने संबंधी फैसले पर बस्तर टाईगर महेंद्र कर्मा की पत्नी व पूर्व विधायक देवती महेन्द्र कर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा- हमें सरकार के इस निर्णय से प्रसन्नता हुई है। कर्माजी अपने बेटे को कलेक्टर बनाना चाहते थे। आज वे जीवित होते तो बेहद खुश होते।
Read More : जंगल में जवानों को देखते ही नक्सलियों ने दागी गोलियां... मुठभेड़ में फोर्स को भारी पड़ता देख भाग खड़े हुए, एनकाउंटर में एक माओवादी ढेर

देवती ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया है। साथ ही मांग की है कि दूसरे शहीद परिवारों के सदस्यों को भी सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए।
Read More : बस्तर टाईगर महेन्द्र कर्मा के बेटे आशीष को भूपेश सरकार नियुक्त करेगी डिप्टी कलेक्टर... कैबिनेट की बैठक में लिया गया फैसला
श्रीमती कर्मा ने यह भी कहा कि भाजपा शासनकाल में कई बार बेटे को नौकरी देने के लिए आवेदन किया था, लेकिन इस मांग को अनसुना कर दिया गया। अब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने पर उनके बेटे को नौकरी मिली है।

एक टिप्पणी भेजें