बीजापुर @ खबर बस्तर। महाशिवरात्रि के अवसर पर छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि तेलंगाना, सीमांध्र एवं महाराष्ट्र से आए श्रद्धालु सोमवार की सुबह तिमेड़ में इंद्रावती नदी में पवित्र स्नान करेंगे। भोपालपटनम में शिवरात्रि के लिए मेला भर गया है और ये पांच दिनों तक चलेगा।
सोमवार की सुबह लोग तिमेड़ में पवित्र स्नान करेंगे और इसके बाद वे पहाड़ी के शिव मंदिर में दर्शन के बाद चौक के मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। रविवार की देर शाम चौक के शिव मंदिर में शिव पार्वती की मंगनी रस्म होगी।
Read More : बस्तर में यहां होगा एक ऐसे 'शिकार' का आयोजन... जहां तीर तो चलेंगे लेकिन नहीं मरेंगे कोई जंगली जानवर..! पढ़िए, ये खास खबर...
सोमवार को शिव मंदिर में कल्याण महोत्सव होगा। इसी दिन शाम को नगर भ्रमण होगा। मंगलवार को भण्डारे का आयोजन किया गया है।
Read More : 2031 के बीजापुर के लिए विकास का खाका तैयार... निवेश क्षेत्र में शामिल हुए 4 गांव, एक लाख की आबादी को संभालने बना मास्टर प्लान
शिवरात्रि के दो दिन पहले से ही भोपालपटनम में मेन रोड पर दुकानें सज गई हैं। यहां तेलंगाना, महाराष्ट्र, सीमांध्र एवं बीजापुर से कारोबारी आए हैं। ये मेला 6 मार्च तक चलेगा। इन दिनों मेले के कारण मेन रोड पर काफी चहल-पहल हो गई है। रात तक दुकानों में भीड़ रहती है। बता दें कि शिवरात्रि के मौके पर भोपालपटनम में हर साल भव्य मेला लगता है।



एक टिप्पणी भेजें