दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। नक्सल आपरेशन के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। कटेकल्याण थाना क्षेत्र के सूरनार के जंगलों में हुई मुठभेड़ के बाद जवानों ने मौके से घेराबंदी कर दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए माओवादियों के पास से टिफिन बम समेत विस्फोटक व अन्य नक्सली सामग्री बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक दुवालीकरका, बड़े लखापाल व सूरनार के जंगल-पहाड़ी में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मुखबिर से मिली थी। जिसके बाद रविवार को डीआरजी, कुआकोंडा व कटेकल्याण थाना के अलावा बड़ेगुडरा सीआरपीएफ 195 बटालियन कैम्प से ज्वाइंट पार्टी सर्च अभियान पर निकली थी।
Read More : बस्तर में फिर एक जवान ने उठाया आत्मघाती कदम... DRG के जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत
इसी दौरान सूरनार के आपूपारा के पास नक्सलियों से जवानों की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में नक्सली जंगलों की आड़ लेकर जान बचाते हुए भाग खड़े हुए। मुठभेड़ खत्म होने के बाद जवानों ने मौके की सर्चिंग के दौरान दो नक्सलियों जनमिलिशिया सदस्य झटेल माड़वी और वारे मंडावी को धर-दबोचा।

घटना स्थल से टिफिन बम, डेटोनेटर, इलेक्ट्रिक वायर, पिठ्ठू, नक्सली साहित्य, बैनर के साथ नक्सलियों के दैनिक उपयोगी समान बरामद किए गए हैं।
Read More : नक्सलियों के कब्जे से रिहा होते ही सब इंस्पेक्टर को SP ने किया सस्पेंड... जानिए, किस वजह से हुई कार्रवाई!
बताया गया है कि दोनों नक्सली सूरनार, बड़ेलखापाल व दुवालीकरका क्षेत्र में सक्रिय रहकर सड़क खोदने, माओवादियों के लिए भोजन की व्यवस्था करने, ग्रामीणों को मीटिंग में बुलाने व पुलिस की रेकी करने जैसे कार्यों को अंजाम देते रहे है।
Read More : नक्सलियों ने माड़ इलाके में हेल्थ वर्कर को उतारा मौत के घाट... मुखबिरी के संदेह में दिया वारदात को अंजाम

एक टिप्पणी भेजें