भोपालपटनम @ खबर बस्तर। इन दिनों क्षेत्र के सैकड़ों किसान पैसों के लिए बैंक के चक्कर काटने को मजबूर हो रहे हैं। कड़ी धूप में दिनभर जद्दोजहद करने के बावजूद किसानों को अपने खाते से मनमुताबिक रकम नहीं मिल पा रही है। भीड़ अधिक होने से कई किसानों को बिना पैसों के ही बैरंग लौटना पड़ रहा है।
यह नौबत उस तुगलकी सरकारी फरमान के चलते आई है, जिसमें सहकारी बैंक से एक दिन में दस हजार रूपए से ज्यादा की राशि नहीं निकालने की बाध्यता लागू की गई है।
Read More : विक्रम का तूफानी दौरा, तीन ब्लॉक में 13 सभाओं में की शिरकत... अफसरों से बोले- 'जमीनी काम हो, कागजी नहीं'
आपको बता दें कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में किसानों के लाखो रुपए तो जमा हो गए हैं लेकिन अपने अकाउंट से पैसे निकालने में किसानों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। शादी-ब्याह, इलाज समेत पारिवारिक एवं अन्य बड़े खर्चो के लिए वे बैंक के इस फरमान के आगे बेबस हैं।
Read More : लोकसभा चुनाव: 11 अप्रैल से 19 मई तक 7 चरणों में होगा मतदान... 23 मई को घोषित होंगे नतीजे, आदर्श आचार संहिता लागू
हाल ही में किसानों को 2500 रुपया प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य की दर से बैंक खाते में रकम जमा हुई है। लेकिन वे अपने बच्चों के ब्याह और अन्य खर्चो के लिए राशि नहीं निकाल पा रहे है। इधर, सहकारी बैंक का कहना है कि स्थानीय शाखा के पास एक दिन मे 20 लाख रूपए से अधिक के भुगतान का आदेश नही है। इस वजह से वे सभी किसानो को थोड़ी-थोड़ी राशि दे सकते हैं।
Read More : भोपालपटनम से हैदराबाद तक सीधी बस सेवा शुरू होने से लोगों में खुशी की लहर... नागरिकों ने किया स्वागत, बांटी मिठाई

बैंक का तर्क है कि एक दिन में यदि एक ही किसान को लाखों रुपए दे दिए जायेंगे तो बाकि किसानों को राशि नहीं मिल पायेगी। दूसरी ओर किसानों का कहना है कि वे पिछले कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे हैं लेकिन उन्हें चाही गई राशि नहीं मिल पा रही है। बैंक द्वारा बेहद कम राशि दी जा रही है जिससे उनका काम नहीं हो पा रहा है।
Read More : नक्सल विरोधी मुहिम पर बोले स्पेशल DG, हालात के हिसाब से बदलती है रणनीति...फोर्स पर गोली चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा!
Read More : नक्सल विरोधी मुहिम पर बोले स्पेशल DG, हालात के हिसाब से बदलती है रणनीति...फोर्स पर गोली चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा!
बैंक की लाइन में खड़े एक किसान ने बताया की उन्हें इलाज के लिए बाहर जाना है लेकिन वे इस समस्या के कारण नहीं जा पा रहे है। बैंक में बैठने की व्यवस्था नहीं होने से किसान पेड़ों का सहारा ले रहे हैं।
यह भी पढ़िए : BJP का दामन थामने वाले 16 अफसरों ने दिया इस्तीफा... भाजपा से हुआ मोहभंग, लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को झटका!
कोआपरेटिव बैंक के शाखा प्रबंधक दिलीप कुमार पटेल का कहना है की स्टेट बैंक से उन्हें एक दिन में केवल 20 लाख रूपए ही मिलते हैं। ऐसे में वे इससे ज्यादा का भुगतान नहीं कर सकते। उन्होंने बताया कि पहले चोरी की घटनाएं हो चुकी है। इसलिए सुरक्षागत कारणों से बैंक में ज्यादा रकम नहीं रखी जा सकती है।
यह भी पढ़िए : 10 फीसदी वोटर्स के 'एपिक कार्ड' नहीं, तीन माह में बढ़े एक हजार मतदाता... इस बार 8 थर्ड जेण्डर वोटर भी करेंगे मतदान

एक टिप्पणी भेजें