शेख मक़बूल @ सुकमा। जिला मुख्यालय के मस्तानपारा से पावारास के बीच बन रही बायपास सड़क का निर्माण काफी धीमी गति से हो रहा है, जिससे नगरवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार की लापरवाही के चलते दो साल बाद भी सड़क का निर्माण अधूरा पड़ा है।
Big News : तुलार गुफा से ऐतिहासिक शिवलिंग रहस्यमयी ढंग से गायब... शिवरात्रि पर दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु तो हुआ खुलासा!
सड़क निर्माण के अधूरे काम से नाराज वार्ड 14 के लोगों ने जिला कार्यालय पहुंच कलेक्टर चंदन कुमार को शिकायती पत्र सौंपा। वार्डवासियों का आरोप है कि ढाई साल से मस्तानपारा से पावारास के बीच बायपास मार्ग अधूरा पड़ा है। अधूरे सड़क निर्माण से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं।

Read More : दुगईगुड़ा पोटा केबिन में डायरिया का कहर बरपा, 50 बच्चे हॉस्पिटल में भर्ती, मेडिकल टीम गांव में तैनात
स्थानीय लोगों ने ठेकेदार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ठेकेदार इस सड़क को बनाने में भारी लापरवाही बरत रहा है। उक्त सड़क पर न ही रोलर चलाया जा रहा है और न ही पानी का छिड़काव किया जा रहा है। ऐसे में हमेशा धूल उड़ने की समस्या बनी रहती है, जिसका स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है।
Read More : जुड़ूम लीडर के बेटे ने आशीष कर्मा को डिप्टी कलेक्टर बनाने के फैसले पर जताई आपत्ति... कहा- सरकार के फैसले में साफ झलकता है पक्षपात!
जानकारी के मुताबिक मस्तानपारा से पावारास के बीच सड़क निर्माण के लिए सरकार ने 5 करोड़ 91 लाख की राशि स्वीकृत की गई थी। 15 महीने के अंदर काम पूरा करने की अवधि के साथ 5 अक्टूबर 2016 में विभाग ने निर्माण कंपनी को कार्यादेश जारी किया गया था।

आदेश जारी होने के 7-8 महीने तक ठेकेदार ने सड़क का काम शुरू नहीं किया। लोगों की आपत्ति के बाद विभाग ने काम शुरू करवाने दबाव बनाया, लेकिन काम शुरू तो हुआ, लेकिन वो इतनी धीमी गति से हो रहा है कि अधूरी सड़क लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है।
Read More : सीएम भूपेश ने युवाओं के नाम लिखा खुला पत्र, कहा- नवा छत्तीसगढ़ के सपने को मिलकर करेंगे साकार... आशीष कर्मा की नियुक्ति पर कही ये बड़ी बात!
Read More : सीएम भूपेश ने युवाओं के नाम लिखा खुला पत्र, कहा- नवा छत्तीसगढ़ के सपने को मिलकर करेंगे साकार... आशीष कर्मा की नियुक्ति पर कही ये बड़ी बात!

एक टिप्पणी भेजें