पंकज दाऊद @ बीजापुर (खबर बस्तर) । जिला मुख्यालय की 2031 की प्रक्षेपित आबादी की जरूरतें पूरी करने के लिए तैयार प्रारूप को लेकर नगरपालिका में शनिवार को जनसुनवाई हुई और इसमें लोगों को सबसे ज्यादा ऐतराज सड़कों की चौड़ाई को लेकर था।
हालांकि, मेन रोड की चौ़ड़ाई 30 मीटर रखे जाने का प्रारूप में प्रस्ताव था लेकिन फिलहाल जनसुनवाई के दौरान इसे 24 मीटर पर ही 'लॉक' कर दिया गया है। अब नगर एवं ग्राम निवेश संचालनालय इस पर क्या फैसला करेगा, ये तो वक्त ही बताएगा।
Read More : आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने युवाओं को दी सीख... बोले- 'मुर्गा लड़ाई और पीना कम करो!'
नगर एवं ग्राम निवेश के उप संचालक देवेश कुमार बघेल, सहायक संचालक आलोक चंद्र बैसवाडे, सीएमओ पवन मेरिया एवं विभाग के सहायक ग्रेड-2 अब्दुल रऊफ की मौजूदगी में जनसुनवाई हुई। 28 जनवरी से 26 फरवरी तक लोगों से सुझाव एवं आपत्ति की अर्जियां मांगी गई थीं।
Read More : जंगल में जवानों को देखते ही नक्सलियों ने दागी गोलियां... मुठभेड़ में फोर्स को भारी पड़ता देख भाग खड़े हुए, एनकाउंटर में एक माओवादी ढेर

विभाग के पास सुनवाई के लिए 166 अर्जियां आईं। इनमें सड़क की चौड़ाई को लेकर करीब 40 आपत्तियां थीं। मेन रोड की चौड़ाई 30 मीटर प्रस्तावित थी लेकिन लोगों ने इस पर ऐतराज जताया और इसे 24 मीटर ही रखने कहा।
ज्ञात हो कि ड्रेन टू ड्रेन चौड़ाई अभी करीब 24 मीटर ही है। डारापारा-गंगालूर रोड की चौड़ाई 18 मीटर प्रस्तावित है लेकिन इसे 12 मीटर करने कहा जा रहा है। अभी ये 4 मीटर है। इधर, गंगालूर और ईटपाल रोड की चौड़ाई 18-18 मीटर प्रस्तावित है, तो वहीं तुमनार रोड की चौड़ाई 12 मीटर रखने का प्रपोजल है।
Read More : बारिश से पहले तिमेड़ पुल पर दौड़ने लगेंगी गाड़ियां... महाराष्ट्र व तेलंगाना से सीधे सड़क मार्ग से जुड़ेगा दक्षिण बस्तर, लद जाएंगे मोटरबोट के दिन
नगर के शांतिनगर सड़क की चौड़ाई 7 मीटर है जबकि प्रस्तावित चौड़ाई 12 मीटर है। लोगों ने इसे 9 मीटर रखे जाने का सुझाव दिया। शांतिनगर में ही कचरा संग्रहण केन्द्र की ओर जाने वाली सड़क की चौड़ाई अभी 4 मीटर है जबकि इसे 18 मीटर रखे जाने का प्रस्ताव है। बायपास की चौड़ाई 30 मीटर रखी जाएगी।

जनसुनवाई के दौरान जिपं अध्यक्ष जमुना सकनी, पालिका अध्यक्षा भाग्यवती पुजारी, जनपद अध्यक्ष सुकमती भोगाम, पूर्व नपं अध्यक्ष सुखलाल पुजारी, पार्षद प्रवीण डोंगरे, पुरूषोत्तम सल्लूर एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग आपत्ति दर्ज करवाने आए थे।
Read More : 2031 के बीजापुर के लिए विकास का खाका तैयार... निवेश क्षेत्र में शामिल हुए 4 गांव, एक लाख की आबादी को संभालने बना मास्टर प्लान
Read More : 2031 के बीजापुर के लिए विकास का खाका तैयार... निवेश क्षेत्र में शामिल हुए 4 गांव, एक लाख की आबादी को संभालने बना मास्टर प्लान
निवेश क्षेत्र में चार गांव शामिल: भावी बीजापुर की आबादी को संभालने और इसकी जरूरतों की पूर्ति करने के मकसद से नगर एवं ग्राम निवेश संचालनालय ने एक मास्टर प्लान तैयार किया है। इसमें अनुमान लगाया है कि 2031 तक बीजापुर निवेश क्षेत्र की आबादी 92692 हो जाएगी। इस निवेश क्षेत्र में जैतालूर, ईटपाल, मांझीगुड़ा एवं तुरनार को शुमार किया गया है।
Read More : यह शहर रोजाना उगल रहा है 1200 किलो कचरा, हर व्यक्ति फेंक रहा है 70 ग्राम कूड़ा...जानिए, आखिर कहां खपता है आपके घर का कचरा!
नगर एवं ग्राम निवेश संचालनालय का अनुमान है कि 2021 में पालिका क्षेत्र की आबादी 35451 हो जाएगी और वहीं 2031 में ये आबादी 89343 होगी और ग्रामीण निवेश क्षेत्रों को मिलाकर ये जनसंख्या 92692 तक होगी। इस आबादी के बढ़ने के कारण नए जिले का गठन, नेशनल हाईवे, दीगर राज्यों से जुड़ाव, प्राकृतिक संपदा, रोजगार, विकास, व्यापार, मनोरंजन, अंतरराज्यीय व्यापार आदि होंगे।
Read More : 'ओपन और क्लोज' का खेल होगा खत्म...खाईवालों पर पुलिस की नजर, एक सटोरए को जिलाबदर करने की कार्रवाई

जानिए, कहां है कितनी जमीन: पालिका क्षेत्र में 3216, जैतालूर में 552.42, ईटपाल में 952.70, मांझीगुड़ा में 209.09 एवं तुरनार में 700.86 हेक्टेयर जमीन है। साल 2011 में निवेश क्षेत्र की आबादी 18450 थी। इसमें 2321 ग्रामीण एवं 16129 शहरी आबादी थी। यानि तक निवेश क्षेत्र में शहरी आबादी 87.42 एवं ग्रामीण आबादी 12.58 फीसदी थी।

एक टिप्पणी भेजें