रायपुर @ खबर बस्तर। झीरम हमले में शहीद कांग्रेस के दिवंगत नेता बस्तर टाईगर महेन्द्र कर्मा के पुत्र आशीष कर्मा को भूपेश सरकार ने डिप्टी कलेक्टर बनाने का फैसला किया है। शनिवार को कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लग गई।
राज्य सरकार ने इसके साथ ही अपने दिवंगत नेता को एक तरह से श्रद्धांजलि भी दी है।
यह भी पढ़िए : MLA ने निर्माण कार्यों को लेकर दिखाए कड़े तेवर, कहा- वक्त पर काम हो, टालमटोल बर्दाश्त नहीं
आपको बता दें कि आशीष महेंद्र कर्मा के तीसरे पुत्र हैं। उन्होंने दिल्ली में रहकर आईएएस की तैयारी भी की थी। वे कुछ समय से बस्तर में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। आशीष के अलावा कर्मा के दोनों पुत्र दीपक कर्मा व छबिन्द्र कर्मा सक्रिय राजनीति में जुड़े हैं।

Read More : वतन वापसी पर विंग कमांडर का हार्दिक 'अभिनंदन'... वाघा बॉर्डर पर हुआ जोरदार स्वागत, जानिए किसलिए हुई वापसी में देरी
सरकार के इस फैसले से कर्मा परिवार के साथ ही क्षेत्र के लोगों में भी खुशी की लहर देखी जा रही है। संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे के मुताबिक राज्य सरकार के पास महेंद्र कर्मा के बेटे को अनुकंपा नियुक्ति देने का प्रस्ताव आया था। जिस पर सहमति जताते हुए सरकार ने उन्हें डिप्टी कलेक्टर बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।
Read More : जंगल में जवानों को देखते ही नक्सलियों ने दागी गोलियां... मुठभेड़ में फोर्स को भारी पड़ता देख भाग खड़े हुए, एनकाउंटर में एक माओवादी ढेर

एक टिप्पणी भेजें