Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

जुड़ूम लीडर के बेटे ने आशीष कर्मा को डिप्टी कलेक्टर बनाने के फैसले पर जताई आपत्ति... कहा- सरकार के फैसले में साफ झलकता है पक्षपात!


    बीजापुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। नक्सली हमले में मारे गए सलवा जुड़ूम के जाने-माने लीडर चिन्नाराम गोटा के बेटे प्रकाश गोटा ने भूपेश सरकार के फैसले पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने स्व महेन्द्र कर्मा के पुत्र आशीष कर्मा की डिप्टी कलेक्टर के पद पर नियुक्ति को पक्षपाती करार देते कहा है कि ये नियम-कायदे के खिलाफ है।

Judum-Leaders-son-objected-to-govts-decision

     भैरमगढ़ ब्लॉक के फरसेगढ़ निवासी प्रकाश कुमार गोटा ने प्रेसनोट जारी कर 2 मार्च के कैबिनेट के फैसले को सरासर गलत बताया है। उन्होंने कहा है कि शहीद महेन्द्र कर्मा के पुत्र आशीष कर्मा को डिप्टी कलेक्टर पद पर नियुक्त किए जाने का कोई आधार नहीं है क्योंकि ये अनुकंपा नियुक्ति की श्रेणी में नहीं आता है। सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए ही ऐसी नियुक्ति का प्रावधान है।

Read More :  जंगल में जवानों को देखते ही नक्सलियों ने दागी गोलियां... मुठभेड़ में फोर्स को भारी पड़ता देख भाग खड़े हुए, एनकाउंटर में एक माओवादी ढेर 

प्रकाश ने साफ किया है कि स्व महेन्द्र कर्मा ने जो कुर्बानी दी है, ये सभी के लिए गर्व की बात है लेकिन इस तरह की नियुक्ति नक्सली हिंसा में मारे गए जुड़ूम लीडर एवं दीगर लोगों के बेटे-बेटियों को आहत करने वाली है। सरकार की मंशा अगर साफ है तो नक्सली हिंसा में मारे गए अन्य लोगों व शहीद जवानों के परिजनों को भी ऐसी ही नियुक्ति दी जानी चाहिए।  


प्रकाश का कहना है कि उनके पिता चिन्नाराम गोटा की नक्सली ​हमले में शहादत हुई और उन्हें ऐसी नियुक्ति सिर्फ इसलिए नहीं दी गई क्योंकि उनके पिता कांग्रेसी नहीं थे। 



Read More :  बस्तर में यहां होगा एक ऐसे 'शिकार' का आयोजन... जहां तीर तो चलेंगे लेकिन नहीं मरेंगे कोई जंगली जानवर..! पढ़िए, ये खास खबर...

     प्रकाश के मुताबिक उनके पिता सलवा जुड़ूम के अध्यक्ष थे और 2006 से 2012 तक उन्होंने फोर्स के साथ काम किया। इस दौरान वे 32 मुठभेड़ों में पुलिस के साथ थे और इनमें 30 से अधिक नक्सली मारे गए। इन माओवादियों में कमाण्डर रानू, डिविजनल कमेटी मेंबर संतोष, कमाण्डर गोविन्द्र और सुरेश सरीखे बड़े नक्सली शामिल थे। 7 दिसंबर 2012 को वे नक्सली हमले में मारे गए।

Read More :  बस्तर टाईगर महेन्द्र कर्मा के बेटे आशीष को भूपेश सरकार नियुक्त करेगी डिप्टी कलेक्टर... कैबिनेट की बैठक में लिया गया फैसला  

तबाह कर दिया घर, नहीं मिली मदद:  प्रकाश का कहना है कि नक्सलियों ने फरसेगढ़ में उनका घर तबाह कर दिया। सरकार ने उनके परिवार के बच्चों के लिए पढ़ाई के लिए भी कोई मदद नहीं की। उनके परिवार में किसी को चपरासी की नौकरी भी नसीब नहीं हुई।

Read More :  बेटे को डिप्टी कलेक्टर बनाने के फैसले पर देवती कर्मा ने कही ये बड़ी बात...कहा- कर्माजी होते तो..! 

   प्रकाश के मुताबिक नक्सली पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी मिलने का प्रावधान है लेकिन उन्हें इसका भी लाभ नहीं मिला। सरकार ने जिला मुख्यालय में एक मकान बनाने का आश्वासन तो दिया लेकिन वह भी पूरा नहीं हुआ। वे स्वयं कई दफे सांसद, मंत्रियों और अफसरों के चक्कर काटते रहे पर उनकी फरियाद नहीं सुनी गई। बता दें कि प्रकाश अभी विदेश में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं।

Read More :  क्रॉस फायरिंग में मारी गई महिला व घायल के परिजनों को मंत्री लखमा ने दी 5 लाख की सहायता राशि

Share this:

एक टिप्पणी भेजें