दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। बस्तर के अबूझमाड़ इलाके में स्थित तुलार गुफा से ऐतिहासिक शिवलिंग रहस्यमयी ढंग से गायब हो गया है। इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब महाशिवरात्रि के मौके पर श्रद्धालु यहां पहुंचे। गुफा में शिवलिंग नहीं होने से 40 किमी दुर्गम रास्ते को पार कर पहुंचे भक्तों को बेहद निराशा हुई और वे शिव के प्रतीक के रूप में चांदी के छत्र की पूजा-अर्चना कर वापस लौटे।
Read More : रियासतकालीन इस मंदिर में महाशिवरात्रि पर बीते 4 दशक से भर रहा मेला, उमा-महेश के विवाह में जुटते हैं सैकड़ों श्रद्धालु
अबूझमाड़ यह इलाका नक्सलियों का सुरक्षित ठिकाना माना जाता है। इस लिहाज से इस घटना को नक्सली वारदात से भी जोड़कर देखा जा रहा है। बहरहाल, घटना सामने आने के बावजूद पुलिस में मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी है।
Read More : जुड़ूम लीडर के बेटे ने आशीष कर्मा को डिप्टी कलेक्टर बनाने के फैसले पर जताई आपत्ति... कहा- सरकार के फैसले में साफ झलकता है पक्षपात!

बता दें कि करीब दो साल पहले दंतेवाड़ा के ढोलकाल शिखर पर स्थित पुरातात्विक महत्व की गणेश प्रतिमा भी गायब हो गई थी। बाद में यह प्रतिमा पहाड़ियों के नीचे गहरी खाई में खण्डित अवस्था में मिली थी।
प्राचीन गुफा से करीब डेढ़ फिट के शिवलिंग के इस तरह गायब हो जाने कई तरह की चर्चाएं चल रही है। कोई इसे असामाजिक तत्वों की करतूत बता रहा है तो कईयों का मानना है कि इसमें माओवादियों का भी हाथ हो सकता है। हालांकि, फिलहाल पुलिस भी इस मामले में कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है।
तुलार गुफा में स्थापित शिवलिंग के बारे में दंतकथा प्रचलित है कि इसे बाणासुर ने स्थापित किया था और वह स्वयं इस गुफा में भगवान महादेव की आराधना करता था।
Read More : दुगईगुड़ा पोटा केबिन में डायरिया का कहर बरपा, 50 बच्चे हॉस्पिटल में भर्ती, मेडिकल टीम गांव में तैनात
बता दें कि घनघोर जंगलों के बीच स्थित तुलार गुफा नारायणपुर जिले की सीमा में आती है। यहां तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क नहीं है। शिवरात्रि के दिन दंतेवाड़ा जिले के बारसूर होते हुए श्रद्धालु उबड़-खाबड़ रास्ता पार कर यहां पहुंचते हैं। बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर होने के बावजूद पर्यटन मण्डल व राज्य सरकार की नजरे इनायत अभी तक नहीं हुई है।

एक टिप्पणी भेजें