बीजापुर @ खबर बस्तर। बस्तर लोक सभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार एवं चित्रकोट विधायक दीपक बैज ने कहा है कि बीस साल तक भाजपा के सांसद थे लेकिन उन्होंने बस्तर हित के लिए आवाज संसद में बुलंद नहीं की। दीपक बैज ने कहा है कि वे ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे और बस्तर की बात संसद में उठाएंगे।
यहां पत्रकार भवन में पत्रकारों से रविवार को चर्चा करते कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा कि ये बस्तर का दुर्भाग्य ही रहा कि सांसदों ने बस्तर की समस्याएं संसद में नहीं उठाईं। अब ऐसा नहीं होगा। वे बस्तर की हर समस्या को संसद में उठाएंगे।
Read More : नक्सलियों के कब्जे से रिहा होते ही सब इंस्पेक्टर को SP ने किया सस्पेंड... जानिए, किस वजह से हुई कार्रवाई!
Read More : नक्सलियों के कब्जे से रिहा होते ही सब इंस्पेक्टर को SP ने किया सस्पेंड... जानिए, किस वजह से हुई कार्रवाई!
कांग्रेस उम्मीदवार बैज ने अपनी जीत के लिए आश्ववस्त होते कहा कि वे क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर चुनावी समर में हैं। इनमें सबसे पहले बेरोजगारी एवं भाजपा नीत केन्द्र सरकार की विफलता प्रमुख हैं।
Read More : विक्रम का तूफानी दौरा, तीन ब्लॉक में 13 सभाओं में की शिरकत... अफसरों से बोले- 'जमीनी काम हो, कागजी नहीं'
दीपक बैज ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जेलों में फर्जी मामले में बंद आदिवासियों को रिहा करवाने भूपेश सरकार ने प्रयास किए हैं। चुनाव के कारण इसमें देर हो रही है। पहले ही एक कमेटी का गठन कर लिया गया है। ये कमेटी सभी प्रकरणों को देखेगी और आगे की कार्रवाई करेगी।
BREAKING: जैतालूर में किसान के घर में दबिश देकर 3 लाख के फर्नीचर बरामद, इंद्रावती टाइगर रिजर्व के अमले की छापामार कार्रवाई
BREAKING: जैतालूर में किसान के घर में दबिश देकर 3 लाख के फर्नीचर बरामद, इंद्रावती टाइगर रिजर्व के अमले की छापामार कार्रवाई
माओवाद का खात्मा गोली नहीं बोली से: उन्होंने कहा कि माओवाद पर भी चर्चा हुई है। इसके लिए लोगों से बातचीत कर हल निकाला जाएगा लेकिन इसका हल गोली से नहीं निकल सकता।
इस अवसर पर उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर है और दीपक बैज एआईसीसी अध्यक्ष राहुल गांधी के उम्मीदवार हैं। उन्होंने दावा किया कि विस चुनाव की मानिंद इस बार भी बस्तर की जनता कांग्रेस पर अपनी आस्था जताएगी।
यह भी पढ़िए : BJP का दामन थामने वाले 16 अफसरों ने दिया इस्तीफा... भाजपा से हुआ मोहभंग, लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को झटका!
यह भी पढ़िए : BJP का दामन थामने वाले 16 अफसरों ने दिया इस्तीफा... भाजपा से हुआ मोहभंग, लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को झटका!
पत्रवार्ता में स्थानीय विधायक विक्रम शाह मण्डावी, जिले के प्रभारी सत्तार अली, एआईसीसी मेंबर नीना रावतिया उद्दे, प्रदश सचिव अजय सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शंकर कुड़ियम, ज्योति कुमार एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
Read More : सरकारी फरमान के चलते यहां बने अघोषित 'नोटबंदी' जैसे हालात... खुद का पैसा निकालने बैंक के चक्कर काट रहे किसान, जानिए क्या है माजरा!
Read More : सरकारी फरमान के चलते यहां बने अघोषित 'नोटबंदी' जैसे हालात... खुद का पैसा निकालने बैंक के चक्कर काट रहे किसान, जानिए क्या है माजरा!
चिकटराज मंदिर में की पूजा: आबकारी मंत्री कवासी लखमा, लोस उम्मीदवार दीपक बैज, विधायक विक्रम मण्डावी समेत कांग्रेसी नेताओं ने सबसे पहले चिकटराज मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। पत्रवार्ता के बाद उन्होंने नगर में कुछ व्यापारियों से मुलाकात की। इसके बाद विधायक निवास में पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की ओैर बीजापुर से कांग्रेस को अच्छी बढ़त दिलाने कहा।


एक टिप्पणी भेजें