बीजापुर @ खबर बस्तर। बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक विक्रम शाह मण्डावी की टीम ने आसन्न लोक सभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को बड़ी लीड से जीत दिलाने कमर कस ली है। यहां रविवार को आबकारी मंत्री कवासी लखमा और प्रत्याशी दीपक बैज कार्यकर्ताओं में जोश भरने पहुंचे।
विधायक निवास में कार्यकर्ताओं की एक बैठक रखी गई। इसमें समूचे जिले से कार्यकर्ता आए हुए थे। इसके पहले मंत्री कवासी लखमा, प्रत्याशी दीपक बैज, विधायक विक्रम मण्डावी, वरिष्ठ कांग्रेसी पं उमाशंकर शुक्ल, प्रदेश सचिव सत्तार अली, अजय सिंह, नीना रावतिया उद्दे, जिपं शंकर कुड़ियम एवं अन्य नेताओं व्यापारियों से चर्चा की।
यह भी पढ़िए : BJP का दामन थामने वाले 16 अफसरों ने दिया इस्तीफा... भाजपा से हुआ मोहभंग, लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को झटका!
बैठक में व्यापारियों ने चेंबर के लिए एक भवन बनाने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव के बाद इसे बनाने का वादा किया। कांग्रेसियों ने कहा कि जीएसटी की प्रक्रिया का सरलीकरण तभी हो पाएगा, जब कांग्रेस केन्द्र में काबिज होगी। कांग्रेसियों ने कहा कि अभी ये प्रक्रिया काफी पेचीदगियों से भरी है। इसमें मौजूदा सरकार सुधार नहीं कर पा रही है।
जन-जन तक पहुंचाएं भूपेश सरकार की उपलब्धियां: मंत्री कवासी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि वे 3 महीने की भूपेश सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाएं। कार्यकर्ताओं में जोश भरते उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में हमें बस्तर सीट पर जीत हासिल करनी है।
इस अवसर पर दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस बस्तर सीट काबिज करने की ओर है। बस्तर की आवाज को संसद में उठाने की जो जिम्मेदारी राहूल गांधी व भूपेश बघेल ने उन्हें सौंपी है, वे उसे पूरा करेंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालू राठौर एवं उसूर जनपद उपाध्यक्ष मनोज अवलम ने किया।
इस मौके पर जिपं सदस्य बसंत ताटी, कमलेश कारम, कामेश्वर गौतम, मिच्चा मुतैया, सुरेन्द्र चापा, मकबूल खान, बेनहूर रावतिया, रेंगा नागेश, कलाम खान, टी हेमंत, प्रवीण डोंगरे, ज्योति कुमार, जगबंधु मांझी, सुकलू पूनेम, बब्बू राठी, रमेश पामभोई, सीताराम मांझी, शंकर जुमड़े, एजाज सिद्दिकी आदि मौजूद थे।
'आप' से नाता तोड़ 15 ने कांग्रेस का थामा दामन: भोपालपटनम क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के साथ लंबे समय से जुड़े 15 कार्यकर्ताओं ने आबकारी मंत्री लखमा की मौजूदगी में कांग्रेस में प्रवेश किया। इनमें आप के जिलाध्यक्ष जगदीश शर्मा समेत जेसीसी से भी माधुर्य जुमार, पुष्पा गोस्वामी, पूनम भगत आदि ने कांग्रेस में प्रवेश किया।
Read More : बस्तर में फिर एक जवान ने उठाया आत्मघाती कदम... DRG के जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत
कांग्रेस ज्वाइन करने वाले आप कार्यकर्ताओं में सादनपल्ली रमेश, सूर्यनारायण झाड़ी, सुधाकर पोंदी, योगेन्द्र माटूर, सड़वली पेद्दभोई, वेंकटेश मल्लैया, गणेश दुर्गम, अनिल कोरसा, शशिकांत, रितेश गोंदे, रितेश झाड़ी, रितेश कुमार, कैलाश कुम्भर, संजय कुमार, गंभीर तेलम आदि शामिल हैं।
Read More : विक्रम का तूफानी दौरा, तीन ब्लॉक में 13 सभाओं में की शिरकत... अफसरों से बोले- 'जमीनी काम हो, कागजी नहीं'
कांग्रेस ज्वाइन करने वाले आप कार्यकर्ताओं में सादनपल्ली रमेश, सूर्यनारायण झाड़ी, सुधाकर पोंदी, योगेन्द्र माटूर, सड़वली पेद्दभोई, वेंकटेश मल्लैया, गणेश दुर्गम, अनिल कोरसा, शशिकांत, रितेश गोंदे, रितेश झाड़ी, रितेश कुमार, कैलाश कुम्भर, संजय कुमार, गंभीर तेलम आदि शामिल हैं।
Read More : विक्रम का तूफानी दौरा, तीन ब्लॉक में 13 सभाओं में की शिरकत... अफसरों से बोले- 'जमीनी काम हो, कागजी नहीं'





एक टिप्पणी भेजें