बीजापुर @ खबर बस्तर। यहाँ से 20 किमी दूर नैमड़ थाना क्षेत्र के पेद्दाकोडेपल गांव में हुए बारूदी विस्फोट में एक बोलेरो में सवार 9 लोग घायल हो गए। इनमें से 4 की हालत नाज़ुक है।
सूत्रों के मुताबिक kader गांव से एक परिवार के लोग फागुन मेला दंतेवाड़ा के लिए बुधवार की शाम 7:30 बजे kader से एक बोलेरो से निकले थे। उन्हें पेद्दाकोडेपल और named से कुछ और परिजनों को लेना था। जब गाड़ी भेलवापरा पहुंची, तभी ब्लास्ट हो गया।गाड़ी एक ओर जा गिरी।
Read More : नक्सलियों ने माड़ इलाके में हेल्थ वर्कर को उतारा मौत के घाट... मुखबिरी के संदेह में दिया वारदात को अंजाम
ब्लास्ट में बोलेरो में सवार एक बालक, दो गर्भवती समेत 9 लोग घायल हो गए। उन्हें पुलिस और गांव के लोगों ने तुरंत जिला हॉस्पिटल लाया। घायलों में तुलसीराम अवलंम, धनीराम कोरसा,, सिन्नी अवलंम, निकिता अवलंम, राजाराम गुट्टा, अंकिता अवलंम और अंजलि अवलंम शामिल हैं।

इनमे से धनीराम, सिन्नी, निकिता एवं राजाराम की हालत नाजुक है। सभी का जिला हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।
कलेक्टर के डी कुंजाम भी घायलों को देखने पहुंचे। समझा जाता है कि पुलिस की गाड़ी होने के संदेह में नक्सलियों ने विस्फोट किया। इस वारदात से दहशत का माहौल है। हॉस्पिटल में बड़ी संख्या में लोग घायलों का हल जानने पहुँचे।
Read More : मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से दो नक्सलियों को किया गिरफ्तार...टिफिन बम समेत विस्फोटक बरामद

एक टिप्पणी भेजें