दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर से नक्सली वारदात की एक और खबर सामने आ रही है। बारसूर थानाक्षेत्र में माओवादियों ने एक हेल्थ वर्कर की हत्या कर दी है। बताया गया है कि मुखबिरी के संदेह में नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। जिस इलाके में यह घटना घटी है वह माड़ इलाके में आती है।
Read More : अपहरण के बाद नक्सलियों द्वारा ASI की हत्या करने की खबर... घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं, शिक्षक भी नक्सलियों के चंगुल में!
दंतेवाड़ा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि बारसूर थाना क्षेत्र से सटे अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा एक ग्रामीण की हत्या किए जाने की सूचना मिली है। मृतक स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत बताया जा रहा है। एसपी के मुताबिक अभी इस घटना की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।
Read More : भोपालपटनम से हैदराबाद तक सीधी बस सेवा शुरू होने से लोगों में खुशी की लहर... नागरिकों ने किया स्वागत, बांटी मिठाई

इधर, सूत्रों के मुताबिक मृतक का नाम संतोष लेकामी बताया जा रहा है। फिलहाल घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज नहीं की गई है। घटना को पुलिस मुखबिरी से जोड़कर देखा जा रहा है।
Read More : नक्सलियों ने 200 स्पाईक होल लगाकर कर रखी थी गांव की किलेबंदी... CRPF जवानों ने साजिश को किया नाकाम, दो नक्सली स्मारक भी ढहाए
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू होने के साथ ही बस्तर के अलग-अलग क्षेत्रों में नक्सली घटनाओं में लगातार इजाफा हुआ है। दो दिन पहले दंतेवाड़ा की सीमा से लगे नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे वाहनों को आग के हवाले कर दिया था।

Read More : बारूदी विस्फोट में जवान जख्मी, मौके से एक आईईडी बरामद... सड़क सुरक्षा में लगी थी फोर्स, वापसी के दौरान हुई घटना
वहीं रविवार को दंतेवाड़ा जिले के समेली इलाके से एएसआई और शिक्षक को माओवादियों द्वारा अगवा कर लिया गया है। इनमें से एएसआई की हत्या किए जाने की भी खबर है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।
Read More : जंगल में जवानों को देखते ही नक्सलियों ने दागी गोलियां... मुठभेड़ में फोर्स को भारी पड़ता देख भाग खड़े हुए, एनकाउंटर में एक माओवादी ढेर

एक टिप्पणी भेजें