रायपुर @ खबर बस्तर। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले छत्तीसगढ़ में बीजेपी को तगड़ा झटका लगा है। विधानसभा चुनाव के पूर्व भाजपा का दामन थामने वाले 16 अफसरों ने पार्टी से किनारा कर लिया है। इन्होंने पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी के नाम पत्र लिखकर प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान किया है।
बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के समक्ष रिटायर्ड डीजी राजीव श्रीवास्तव की अगुवाई में 16 अधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ज्वाइन की थी। इन अफसरों ने विधानसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में प्रचार भी किया, लेकिन कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मौजूदा दौर में इनका पार्टी से मोहभंग हो गया।
Read More : 11 अप्रैल से 19 मई तक 7 चरणों में होगा लोकसभा चुनाव का मतदान... 23 मई को घोषित होंगे नतीजे, आदर्श आचार संहिता लागू
Read More : 11 अप्रैल से 19 मई तक 7 चरणों में होगा लोकसभा चुनाव का मतदान... 23 मई को घोषित होंगे नतीजे, आदर्श आचार संहिता लागू
इन्होंने छोड़ी पार्टी: जिन अफसरों ने भाजपा से नाता तोड़ लिया है उनमें रिटायर्ड डीजी राजीव श्रीवास्तव, रिटायर्ड आइएएस आरसी सिन्हा, एनकेएस ठाकुर, विमलचंद गुप्ता, एनटीपीसी के पूर्व महाप्रबंधक एचके धागमवार, पूर्व वन अधिकारी आरके तिवारी, बंशीलाल कुर्रे, आरके शर्मा, भोजेंद्र उइके, प्रदीप मिश्रा, शमशीर खान, अजीत चौबे, डा. हेमू यदू, घनश्याम शर्मा, डॉ नीता शर्मा और सुभाष वर्मा शामिल हैं।
यह भी पढ़िए : 10 फीसदी वोटर्स के 'एपिक कार्ड' नहीं, तीन माह में बढ़े एक हजार मतदाता... इस बार 8 थर्ड जेण्डर वोटर भी करेंगे मतदान
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी को भेजे पत्र में इन सभी अफसरों के हस्ताक्षर हैं। इस पत्र में सिर्फ इतना भर कहा गया है कि वे सभी अपरिहार्य कारणों से भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।
Read More : सरकारी फरमान के चलते यहां बने अघोषित 'नोटबंदी' जैसे हालात... खुद का पैसा निकालने बैंक के चक्कर काट रहे किसान, जानिए क्या है माजरा!
Read More : सरकारी फरमान के चलते यहां बने अघोषित 'नोटबंदी' जैसे हालात... खुद का पैसा निकालने बैंक के चक्कर काट रहे किसान, जानिए क्या है माजरा!
बता दें कि उसेंडी को भाजपा की कमान सौंपे जाने के चार दिन बाद ही अधिकारियों द्वारा पार्टी छोड़े जाने के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। खास बात यह है कि इन सभी अधिकारियों ने एक साथ भाजपा का दामन थामा था और अब एक ही साथ पार्टी को बाय-बाय भी कर दिया है।
Read More : नक्सल विरोधी मुहिम पर बोले स्पेशल DG, हालात के हिसाब से बदलती है रणनीति...फोर्स पर गोली चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा!
Read More : नक्सल विरोधी मुहिम पर बोले स्पेशल DG, हालात के हिसाब से बदलती है रणनीति...फोर्स पर गोली चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा!


एक टिप्पणी भेजें