बीजापुर @ खबर बस्तर। बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक विक्रम शाह मण्डावी ने कहा है कि विकास की योजना अब गांव में ही बनेगी, ना कि राजधानी में। पंचायत में ही लोग तय करेंगे कि उनके गांव को किसकी जरूरत है और इसी हिसाब से योजना बनाई जाएगी। लोक सभा चुनाव के बाद वे खुद अफसरों के साथ गांव में जाकर लोगों से राय लेंगे।
Read More : सड़क की चौड़ाई को लेकर लोगों ने जताया सख्त ऐतराज... मेन रोड में 30 मीटर सड़क का था प्रपोजल, 24 मीटर पर हुआ 'लॉक'!
विधायक विक्रम मण्डावी यहां से 15 किमी दूर नैमेड़ में कर्ज माफी प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान आयोजित सभा में किसानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने साफ किया कि गांव के लोगों को ज्यादा मालूम है कि उनके गांव में किस संसाधन की जरूरत है। काम जमीनी स्तर पर होगा और वे गांवों में जाकर लोगों की समस्या दूर करेंगे। इसके लिए अब लोगों को भटकने की जरूरत नहीं होगी।

Read More : दुगईगुड़ा पोटा केबिन में डायरिया का कहर बरपा, 50 बच्चे हॉस्पिटल में भर्ती, मेडिकल टीम गांव में तैनात
मण्डावी ने भूपेश सरकार को गरीब, युवा बेरोजगारों, आदिवासियों और किसानों की हितैषी बताते याद दिलाया कि कांग्रेस ने 20 चुनावी वादे किए थे और ढाई माह में इनमें से 15 वादे पूरे कर दिए। उन्होंने कहा कि कर्ज माफी का मकसद किसानों को माली तंगी से निजात दिलाना और उनकी जीवनशैली को समृद्ध बनाना है।
Big News : तुलार गुफा से ऐतिहासिक शिवलिंग रहस्यमयी ढंग से गायब... शिवरात्रि पर दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु तो हुआ खुलासा!

जो काम भाजपा ने अपने 15 साल में नहीं किया, वो काम कांग्रेस ने दो माह में ही कर दिखाया। विधायक ने लोगों से कहा कि कांग्रेस ने अपने वादे पूरे किए अब लोगों को भी इस बात का आगे ख्याल रखना है।
इस मौके पर कलेक्टर केडी कुंजाम ने किसानों को खेती की उन्नत तकनीक अपनाने की समझाईश देते कहा कि जैविक खेती की ओर अपना ध्यान फोकस करना है। कलेक्टर ने धान की देसी और संकर किस्मों के बीच तुलना करते कहा कि कई मायनों में देसी किस्में ही बेहतर हैं। वैज्ञानिक तरीके से खेती करें तो देसी किस्में भी ज्यादा उपज देंगी।
जिले में 5546 किसानों का कर्ज माफ: जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, जगदलपुर के सीईओ आरबी सिंह ने बताया कि बीजापुर जिले के 5546 किसानों का 26.51 करोड़ रूपए का कर्ज माफ किया गया है। ये पिछले साल का अल्पकालीन कर्ज था। संभाग में 77721 किसानों का 318 करोड़ रूपए का कर्ज माफ किया जा रहा है। नैमेड़ की सभा में 21 किसानों को 1831452 रूपए के कर्ज माफी के प्रमाणपत्र दिए गए।
Read More : यहां महीने में 10 दिन खराब रहता है ATM, इकलौते एटीएम की दुर्दशा से लोग हलाकान, लापरवाह बना बैंक प्रबंधन
कार्यक्रम में जिपं उपाध्यक्ष शंकर कुड़ियम, जिपं सदस्य नीना रावतिया उद्दे, लक्ष्मी कुरसम, जपं सदस्य लच्छू ओयाम, नैमेड़ सरपंच नीला ओयाम, सीसीबी के सीईओ आरबी सिंह, डीडीए पी कुसरे, सहकारी बैंक के बीएम एसएस मरकाम, लैम्प्स मैनेजर दिनेश पाण्डे, जीआर नाग, रामेश्वर भगत, वेमूल भास्कर एवं अन्य अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।
Read More : सीएम भूपेश ने युवाओं के नाम लिखा खुला पत्र, कहा- नवा छत्तीसगढ़ के सपने को मिलकर करेंगे साकार... आशीष कर्मा की नियुक्ति पर कही ये बड़ी बात!

एक टिप्पणी भेजें