दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के जबेली इलाके से अगवा किए गए सब इंस्पेक्टर व शिक्षक को नक्सलियों ने सोमवार की देर रात रिहा कर दिया। मंगलवार की सुबह दोनों सकुशल पुलिस तक पहुंचे। बता दें कि माओवादियों ने इन्हें रविवार की सुबह 10 बजे किडनैप कर लिया था।
सम्बंधित खबर : अपहृत सब इंस्पेक्टर और शिक्षक नक्सलियों के चंगुल से छूटे... SI की हत्या की खबर निकली अफवाह, दोनों की हुई सकुशल वापसी
एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने मंगलवार को एसआई और शिक्षक को मीडिया के सामने पेश किया। एसपी ने बताया कि एसआई ललित कुमार और शिक्षक जयसिंह नरेटी जब नक्सलियों के हत्थे चढ़े तब दोनों ही नशे में धुत्त थे। इस बात को दोनों ने पत्रकारों के समक्ष स्वयं कबूल भी किया।
Read More : बारूदी विस्फोट में जवान जख्मी, मौके से एक आईईडी बरामद... सड़क सुरक्षा में लगी थी फोर्स, वापसी के दौरान हुई घटना

सब इंस्पेक्टर ललित कुमार के इस लापरवाह रवैये को आदर्श आचरण के विरूद्ध मानते हुए एसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर लाइन अटैच कर दिया है।
सम्बंधित खबर : नक्सलियों ने सब इंस्पेक्टर व शिक्षक का किया अपहरण, SI की हत्या करने की भी खबर...घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं!
एसपी के मुताबिक एसआई ने ना केवल मदिरा का सेवन किया था, बल्कि उच्च अधिकारियों को सूचना दिए बगैर कैम्प से बाहर सुनसान इलाके में चले गए थे। इसी वजह से वे नक्सलियों के चंगुल में फंस गए। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं सभी थानों को निर्देशित किया गया है कि कोई भी कर्मचारी बिना सूचना के कहीं भी ना जाए।
Read More : नक्सलियों ने माड़ इलाके में हेल्थ वर्कर को उतारा मौत के घाट... मुखबिरी के संदेह में दिया वारदात को अंजाम

पहली बार मिले और फंसे चंगुल में: एसआई और शिक्षक ने बताया कि वे रविवार को पहली बार एक-दूसरे से मिले। दरअसल, शिक्षक जयसिंह ने बैंक से लोन लिया था और किश्त नहीं पटाने के चलते कोर्ट से उसे नोटिस जारी हुआ। इस नोटिस को देने एसआई शिक्षक से मिले। बातों-बातों में दोनों में दोस्ती हो गई और वे मदिरा पीने चले गए। इसी बीच दोनों नक्सलियों के चंगुल में फंस गए।
एसआई ललित के मुताबिक रविवार की सुबह 10 बजे नक्सलियों ने उनका अपहरण कर लिया था। इसके बाद आंखों में पट्टी बांधकर दोनों को दिनभर माओवादी जंगलों में पैदल चलाते रहे। दोनों ने नक्सलियों के कड़े पहले के बीच जंगल में ही रात बिताई। रात में दोनों को माओवादियों ने सुक्सी की सब्जी और चावल खिलाया।
Read More : नक्सलियों ने 200 स्पाईक होल लगाकर कर रखी थी गांव की किलेबंदी... CRPF जवानों ने साजिश को किया नाकाम, दो नक्सली स्मारक भी ढहाए
Read More : नक्सलियों ने 200 स्पाईक होल लगाकर कर रखी थी गांव की किलेबंदी... CRPF जवानों ने साजिश को किया नाकाम, दो नक्सली स्मारक भी ढहाए
कैम्प, फोर्स और हथियारों की मांगी जानकारी: नक्सलियों के कब्जे से छूटे एसआई ललित ने बताया कि नक्सली लीडरों ने उससे कैम्प में तैनात जवानों की संख्या व हथियारों की जानकारी मांगी। इतना ही नहीं उसे पुलिस की नौकरी छोड़ने का फरमान जारी करते हुए रिहा किया गया। एसआई का कहना था कि उनसे नक्सलियों ने अलग-अलग लंबी पूछताछ की लेकिन किसी प्रकार से प्रताड़ित नहीं किया।

एक टिप्पणी भेजें