बीजापुर @ खबर बस्तर। नए एसपी गोवर्धन ठाकुर ने अपना फोकस सड़कों पर रखते कहा है कि रोड ही विकास का द्वार हैं और इसे देखते जरूरी सड़कों के निर्माण के लिए फोर्स की तैनाती की गई है।
यहां पत्रकारों से मुलाकात के दौरान एसपी गोवर्धन ठाकुर ने कहा कि उनकी प्राथमिकता की फेहरिस्त में सड़कें सबसे उपर हैं। मेन रोड से दस से बारह किमी तक के गांवों तक पक्की सड़कें पहले बन जाएं, यही सोचकर फोर्स की तैनाती की गई है। फिर दूसरी सड़कों को देखेंगे।
Read More : लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ भाजपा में नेतृत्व परिवर्तन, विक्रम उसेण्डी बनाए गए प्रदेश अध्यक्ष

SP के मुताबिक कोंगूपल्ली-इलमिड़ी के लोग इन दोनों गांवों के बीच सड़क बनवाना चाहते हैं। इससे इलमिड़ी गांव आवापल्ली और मद्देड़ दोनों से जुड़ जाएगा।
Read More : नक्सल विरोधी मुहिम पर बोले स्पेशल DG, हालात के हिसाब से बदलती है रणनीति...फोर्स पर गोली चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा!
जिले के नए पुलिस कप्तान ने बताया कि तोयनार में सड़क बन रही है और वहां माकूल सुरक्षा दी गई है। इसी तरह गंगालूर रोड भी बन रहा है। नक्सल प्रभावित मनकेली तक सड़क बनाई जा रही है। मिरतूर और बेदरे की सड़कें भी प्राथमिकता में हैं। अंदरूनी गांवों तक सड़क से पहुंच जरूरी है।

Read More : बारूदी विस्फोट में जवान जख्मी, मौके से एक आईईडी बरामद... सड़क सुरक्षा में लगी थी फोर्स, वापसी के दौरान हुई घटना
मनकेली तक सड़क बनाने का मकसद ये दिखाना भी है कि ‘कठिन’ गांवों के विकास के लिए भी सरकार सोच रही है। पत्रकारों से सौजन्य भेंट के दौरान एएसपी दिव्यांग पटेल भी मौजूद थे। ज्ञात हो कि गोरना मनकेली गांव सर्वाधिक संवेदनशील हैं।

दिखने लगा बदलाव: एसपी गोवर्धन ठाकुर ने कहा कि हालिया सालों में बीजापुर जिले का नक्शा ही बदल गया है। नैशनल और स्टेट हाईवे तेजी से बने हैं। इससे पड़ोसी प्रांतों तक यहां के लोगों को उपचार एवं दीगर कामों के लिए जाने में आसानी हो रही है। तिमेड़ पुल बनने के बाद ट्रैफिक बढ़ना स्वाभाविक है। तब तक रिंग रोड को पूरा करने की कोशिश रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें