बीजापुर @ खबर बस्तर। यहाँ से 5 किमी दूर एजुकेशन सिटी के पास सोमवार की रात 9 बजे बाइक के बैल से टकरा जाने से 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें ज़िला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों के मुताबिक विजयनगर से तीन युवक सोहन टेकाम, अशोक औऱ लक्ष्मण अपका भैरमगढ़ ब्लॉक के मिरतूर गांव अपने रिश्तेदार के लिए घरेलू सामान पहुंचाने गए थे।
लौटते वक्त एडुकेशन सिटी के पास उनकी पल्सर बैल से टकरा गई। तीनों को गंभीर चोट आई है। उनका हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।



एक टिप्पणी भेजें