दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। रफ्तार के कहर ने बीती रात दो युवकों की जान ले ली। गीदम-जगदलपुर एनएच पर रायकोट के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस घटना में बाइक में सवार दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
Read More : नक्सलियों के कब्जे से रिहा होते ही सब इंस्पेक्टर को SP ने किया सस्पेंड... जानिए, किस वजह से हुई कार्रवाई!
हादसे में मारे गए दोनों युवक गीदम के देवांगन पारा निवासी बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार की रात करीब 11-12 बजे के आसपास की बताई जा रही है। बुधवार की सुबह सड़क पर गुजर रहे ग्रामीणों ने मौके पर युवकों की लाश देखी और घटना की सूचना कोड़ेनार पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Read More : नक्सलियों ने माड़ इलाके में हेल्थ वर्कर को उतारा मौत के घाट... मुखबिरी के संदेह में दिया वारदात को अंजाम
Read More : नक्सलियों ने माड़ इलाके में हेल्थ वर्कर को उतारा मौत के घाट... मुखबिरी के संदेह में दिया वारदात को अंजाम
यह हादसा रायकोट पटेल ढाबा के करीब मोड़ पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक बेहद तेज रफ्तार थी, जो हादसे का सबब बनी।
पेड़ से टकराते ही बाइक सवार दोनों युवक शुभम देवांगन व रजत देवांगन छिटककर दूर जा गिरे। बाइक भी दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई है। बताया गया है कि गीदम निवासी दोनों युवक जगदलपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वे हादसे का शिकार हो गए।
Read More : अपहृत सब इंस्पेक्टर और शिक्षक नक्सलियों के चंगुल से छूटे... SI की हत्या की खबर निकली अफवाह, दोनों की हुई सकुशल वापसी
Read More : अपहृत सब इंस्पेक्टर और शिक्षक नक्सलियों के चंगुल से छूटे... SI की हत्या की खबर निकली अफवाह, दोनों की हुई सकुशल वापसी



एक टिप्पणी भेजें