बीजापुर @ खबर बस्तर। बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक विक्रम शाह मण्डावी ने संस्कृति और प्रकृति दोनों को बचाने की तरफदारी करते कहा है कि अब पारद प्रथा सांकेतिक होनी चाहिए।
वे भैरमगढ़ ब्लॉक के माटवाड़ा में इंद्रावती टाइगर रिजर्व की ओर से आयोजित पारद एवं मण्डई के दौरान सभा को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बस्तर वनों के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है लेकिन इसके उलट यहां तेजी से वन्यजीव विलुप्त हो रहे हैं और पेड़ कट रहे है।
Read More : बारिश से पहले तिमेड़ पुल पर दौड़ने लगेंगी गाड़ियां... महाराष्ट्र व तेलंगाना से सीधे सड़क मार्ग से जुड़ेगा दक्षिण बस्तर, लद जाएंगे मोटरबोट के दिन
Read More : बारिश से पहले तिमेड़ पुल पर दौड़ने लगेंगी गाड़ियां... महाराष्ट्र व तेलंगाना से सीधे सड़क मार्ग से जुड़ेगा दक्षिण बस्तर, लद जाएंगे मोटरबोट के दिन
मण्डावी ने वेटा यानी पारद को बहुत सीमित करने की वकालत करते कहा कि हमें वन्यजीवों से प्रेम करना चाहिए क्योंकि वे जंगल की शोभा हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं जिला पंचायत अध्यक्ष जमुना सकनी ने वन्यजीवों को बचाने की इंद्रावती टाइगर रिजर्व की इस अनूठी पहल की प्रशंसा करते लोगों से वन्यजीवों और वनों को बचाने की लोगों से अपील की। उन्होंने इसके लिए वन सुरक्षा समितियों की सक्रियता को भी रेखांकित किया।
Read More : नक्सलियों ने 200 स्पाईक होल लगाकर कर रखी थी गांव की किलेबंदी... CRPF जवानों ने साजिश को किया नाकाम, दो नक्सली स्मारक भी ढहाए
जिला पंचायत उपाध्यक्ष शंकर कुड़ियम ने कहा कि जब पेड़ कट जाएंगे तो वन्यजीव भी खत्म हो जाएंगे। उन्होंने लोगों से वेटा प्रथा को बंद करने की अपील की। प्रदेश कांग्रेस के सचिव अजय सिंह ने विभाग की इस कोशिश की तारीफ करते कहा कि ऐसे कार्यक्रम गांवों में हमेशा होने चाहिए। इससे जागरूकता आएगी।

टाइगर रिजर्व के उप संचालक एमके चौधरी ने पारद स्पर्धा एवं मण्डई के मकसद की जानकारी देते कहा कि ये आयोजन तीन साल से किया जा रहा है और मकसद पूरा भी हो रहा है।
Read More : क्रॉस फायरिंग में मारी गई महिला व घायल के परिजनों को मंत्री लखमा ने दी 5 लाख की सहायता राशि
टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक आरएस वट्टी ने पारद प्रथा की जानकारी देते कहा कि इसे धीरे-धीरे बंद किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज गौर विलुप्त हो गए हैं और भीमराज पक्षी भी नहीं दिखते हैं। लोक नृत्य में आज भी गौर सींग व भीमराज के पंख लगाए जाते हैं। शिकार के कारण इन दोनों पर खतरा मण्डराया है।
Read More : बस्तर में यहां होगा एक ऐसे 'शिकार' का आयोजन... जहां तीर तो चलेंगे लेकिन नहीं मरेंगे कोई जंगली जानवर..! पढ़िए, ये खास खबर...

तीरंदाजी में माटवाड़ा ने बाजी मारी: इस मौके पर आयोजित तीरंदाजी स्पर्धा में माटवाड़ा के कृष्ण यादव प्रथम, बीजू द्वितीय एवं रामा तृतीय स्थान पर आए। गोण्डी नृत्य में प्रथम मातला, द्वितीय बेचरम एवं तृतीय स्थान गोदामपारा भैरमगढ़ को मिला। हल्बी नृत्य में प्रथम कोण्डरोजी को प्रथम व भैरमगढ़ को द्वितीय स्थान मिला। प्रथम पुरस्कार 3 हजार, द्वितीय पुरस्कार 2 हजार एवं तृतीय पुरस्कार डेढ़ हजार रूपए का रखा गया था।
Read More : जंगल में जवानों को देखते ही नक्सलियों ने दागी गोलियां... मुठभेड़ में फोर्स को भारी पड़ता देख भाग खड़े हुए, एनकाउंटर में एक माओवादी ढेर
स्पर्धा में आसपास के करीब 25 गांवों के लोगों ने शिरकत की। इस दौरान सीसीएफ बीपी नोन्हारे, दंतेवाड़ा डीएफओ आरके जांगड़े, एसडीओपी आशुतोष मिश्रा, माटवाड़ा सरपंच मनिता लेकाम, रेंजर पण्डाराम, राजेश कश्यप, राजेश बागची, पुष्पेन्द्र सिंह, जेके साहू एवं अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन भैरमगढ़ रेंजर रामायण मिश्रा ने किया।
Read More : आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने युवाओं को दी सीख... बोले- 'मुर्गा लड़ाई और पीना कम करो!'

एक टिप्पणी भेजें