पंकज दाऊद @ बीजापुर। नैमेड़ थाना क्षेत्र के रानापारा में बुधवार की शाम करीब साढे़ 7 बजे नक्सलियों द्वारा लिए गए विस्फोट में करीब 30 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल हुआ था।
Read More : नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर यात्री वाहन को उड़ाया, बोलेरो में सवार 9 लोग घायल
अभी इस बात का पता लगाया जा रहा है कि आईईडी कितने दिनों पहले प्लांट किया गया था। हालांकि, सड़क निर्माण को देखें तो ये दो साल पहले लगाया जान पड़ता है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

सूत्रों के मुताबिक इस इलाके में गंगालूर एरिया कमेटी सक्रिय है और इसका कमाण्डर गोपी मोड़ियाम है। समझा जाता है कि नक्सलियों ने राजाराम अवलम की स्लेटी कलर की बोलेरो को पुलिस की वाहन समझ उड़ा दिया।
Read More : बस्तर में फिर एक जवान ने उठाया आत्मघाती कदम... DRG के जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत
दरअसल, पेद्दाकोड़ेपाल में सीआरपीएफ का कैम्प है और उसकी भी वाहने यहां से गुजरती हैं। गुरूवार की सुबह बम डिस्पोजल स्क्वाड ने मौके का मुआयना किया और तफतीश की। यहां करीब तीस किलो विस्फोटक इस्तेमाल होने का अनुमान लगाया गया है। सड़क पर 6 फीट लंबा और चार फीट गहरा हो गया।
विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि वाहन 15फीट ऊपर उड़ गई और इसके पार्ट 60 फीट दूर तक जा गिरे। विस्फोट से इलाका थर्रा गया। इसकी आवाज 6 किमी दूर नैमेड़ बस्ती तक सुनाई दी।
Read More : नक्सलियों ने माड़ इलाके में हेल्थ वर्कर को उतारा मौत के घाट... मुखबिरी के संदेह में दिया वारदात को अंजाम
बताया गया है कि कडेर तक पक्की सड़क दो साल पहले बनी थी और जहां विस्फोट हुआ है, वहां डामरीकरण से पहले नक्सलियों ने सड़क काटी थी। आसपास इलेक्ट्रिक वायर कनेक्ट कर बम को डिटोनेट किया गया। यहां पाया गया तार एकदम नया है। गड्ढे के पास एक बोरा भी पाया गया।
समझा जाता है कि टिफिन बम को इस बोरे में रखा गया था। इधर, कुछ लोगों का कहना है कि घटना के समय आसपास कुछ माओवादी थे। गाड़ी में सिविलियन को देख वे चले गए। हथियार लूटने के इरादे से विस्फोट किया जाना प्रतीत होता है।
Read More : नक्सलियों के कब्जे से रिहा होते ही सब इंस्पेक्टर को SP ने किया सस्पेंड... जानिए, किस वजह से हुई कार्रवाई!
Read More : नक्सलियों के कब्जे से रिहा होते ही सब इंस्पेक्टर को SP ने किया सस्पेंड... जानिए, किस वजह से हुई कार्रवाई!
हलचल थी लेकिन ‘ऑपरेशनल’ नहीं: सूत्रों की मानें तो नैमेड़ थाना क्षेत्र में नक्सली पदचाप सुनाई पड़ती थी लेकिन वे लंबे वक्त से इस इलाके में ऑपरेशनली एक्टिव नहीं थे।
हालांकि, करीब 3 साल पहले इसी इलाके में पुल के पास नक्सलियों ने एक गाड़ी को ब्लास्ट कर उड़ाने की कोशिश की थी। पेद्दाकोड़ेपाल में 2003 से सीआरपीएफ का कैम्प लगा हुआ है। हाल ही में चुनाव के मद्देनजर बीएसएफ के जवानों को नैमेड़ में तैनात किया गया है।
Read More : मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से दो नक्सलियों को किया गिरफ्तार...टिफिन बम समेत विस्फोटक बरामद
Read More : मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से दो नक्सलियों को किया गिरफ्तार...टिफिन बम समेत विस्फोटक बरामद

एक टिप्पणी भेजें