बीजापुर @ खबर बस्तर। कलेक्टर डाॅ अयाज तंबोली ने विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल मे शामिल आवासीय विद्यालय के 6 अनुदेशकों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया है। डीपीसी विजेन्द्र राठौर ने बताया कि कार्यमुक्त किये गए अनुदेशकों में गोविंद गांधरला तोयनार, बालकृष्ण मोरला माटवाड़ा, श्रीमती रिजवाना खान पुसनार, श्रद्धा रोकड़े नेलसनार, प्रीति राठौर पुसनार व अन्नू कुमार बीजापुर शामिल हैं।
Read More : बीजापुर में बारिश ने तोड़ा पिछले 10 सालों का रिकार्ड... इस साल अब तक 200 मिमी अधिक बारिश, औसत से कहीं ज्यादा
इसके अलावा जिले के 31 पोटा केबिन में कार्यरत 193 अनुदेशकों व 151 भृत्य-रसोइयों को कलेक्टर डाॅ अयाज तंबोली के निर्देश पर राजीव गांधी शिक्षा मिशन के जिला समन्वयक विजेन्द्र राठौर ने नोटिस दी है और हड़ताल से वापस आने कहा है। 20 जुलाई शुक्रवार तक आवासीय विद्यालय में उपस्थित नहीं होने पर उनकी भी सेवा समाप्त कर दी जाएगी।
यह भी पढ़िए : BSNL की बेवफाई को लेकर मद्देड़ में ग्रामीणों ने दुकानें बंद कर किया चक्का जाम... कांग्रेस ने एसडीएम से मांगी Jio नेटवर्क शुरू करने की गारंटी
बता दें कि जिले के पोटा केबिनों में कार्यरत अनुदेशक, भृत्य व रसोइए 16 जुलाई से बेमियादी हड़ताल पर है। इनमें से 6 अनुदेशकों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इससे पूर्व कलेक्टर के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ. बीआर पुजारी ने स्वास्थ्य विभाग के 36 हड़ताली कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया था। इनमें 33 स्टाफ नर्स, दो फिजियोथेरेपिस्ट और एक लैब असिस्टेंट शामिल हैं।
यह भी पढ़िए : BIG Breaking : दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, नक्सली मांद में घुसकर मार गिराए 8 हार्डकोर माओवादी... SLR समेत हथियार और विस्फोटक बरामद

इनको नोटिस जारी :
बीजापुर ब्लाॅक के श्रीमती अफसाना, अनुसूर्या पुलसे, स्वर्णलता मामिड़ीकर, प्रितिका दुर्गम, संध्या सिंह ठाकुर, अन्नू कुमार, सुलोचना उद्दे, मालती एण्ड्रिक, हसीना बेगम, सरिता वाचम, श्रीमती शहनाज परवीन, चंद्रकला संकनी, सुशीला चंद्रकार, प्रियंका पटेल, उसीला पुजारी, सुषीला जुमार, नमिता मण्डावी, उमेष्वरी एण्ड्रिक, आषा झाड़ी, लक्ष्मी हेमला, देवकी कुमार, रंजना, व्ही सरोज, अषोक कुमार अवलम, रामकुमार झाड़ी, शैलेन्द्र जुमड़े, तरूण दुर्गम, गोविंद गांधरला, गोविंद नारायण रेड्डी, रामलाल नाग, जगदीष एण्ड्रिक, कामेष्वर हेमला, शंकर यालम, सुमन धनवार, पवन जंगम, वीरेन्द्र, गाली गौरेया, रूबेन बेक, रितेष सेमल, रामैया समतूल, शंकरैया समतुल, भीमा मिच्चा, प्रदीप राजकुमार झाड़ी, बालनरेश एण्ड्रिक, सुभेश पुलसे, भैरमगढ़ ब्लाॅक के जगदीष दुर्गम, किशोर तोगर, बालकृष्ण मोरला, शंकर राव पोंदी, पालदेव भूषण, गोविंद कुड़ियम, महेश एण्ड्रिक, सोयम महेश, लीलावती झाड़ी समेत जिले के सभी 31 पोटा केबिन में कार्यरत अनुदेशकों व भृत्यों को नोटिस दी गई है।
Read More : बड़ी खबर : स्वास्थ विभाग के हड़ताली 36 कर्मचारियों पर गिरी बर्खास्तगी की गाज़... कलेक्टर के निर्दश पर CMHO ने की कार्रवाई
Read More : बड़ी खबर : स्वास्थ विभाग के हड़ताली 36 कर्मचारियों पर गिरी बर्खास्तगी की गाज़... कलेक्टर के निर्दश पर CMHO ने की कार्रवाई
loading...

एक टिप्पणी भेजें