न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सोमवार को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए जिला आबकारी अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्रवाई एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा की गई। आरोपी जिला आबकारी अधिकारी का नाम यदुनंदन राठौड़ है।
जानकारी के मुताबिक दानीटोला में संचालित शराब दुकान के जमीन मालिक से आबकारी अधिकारी हर महीने किराया राशि के एवज में घूस की मांग कर रहा था। पीड़ित तुलसीराम सोनकर ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी। उसने एसीबी को बताया कि उक्त अफसर शराब दुकान के लिए तय की गई 60-60 हजार रुपए किराए की रकम से 25 हजार रुपए हर महीने कमीशन मांग रहा था।
Read More : घूसखोर पटवारी पर गिरी निलंबन की गाज...किसानों से पैसा, मुर्गा और दारू की डिमांड करने का लगा था आरोप, SDM ने की कार्रवाई
सोमवार को तुलसीराम जिला आबकारी अधिकारी यदूनंदन राठौड़ को रिश्वत की रकम देने के लिए दफ्तर पहुंचा। उस वक्त कलेक्टोरेट में जनदर्शन चल रहा था। इसके बावजूद आबकारी अधिकारी जनदर्शन कार्यक्रम छोड़ रिश्वत लेने के लिए अपने दफ्तर पहुंचा। यहां जैसे ही यदुनंदन राठौड़ ने 25 हजार रूपए बतौर रिश्वत तुलसीराम से लिए, एसीबी के अधिकारियों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
Read More : सैक्स रैकेट में शामिल लड़कियों के साथ पुलिस ने पूर्व विधायक को किया गिरफ्तार... नेताजी बोले- ''चोर को पकड़ने अंदर गया था !''

loading...

एक टिप्पणी भेजें