न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। नक्सलियों का खौफनाक चेहरा एक बार फिर उजागर हुआ है। माओवादियों ने महाराष्ट्र के गढ़चिरोली से एक युवक का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी और शव को छत्तीसगढ की सीमा पर कांकेर के जंगलों में फेंक दिया। सोमवार को जंगल में अज्ञात युवक का शव पड़ा देख स्थानीय लोगों ने पुलिस काे सूचना दी।
Read More : दीमक करे मेहनत और मौज ले इंसान... बस्तर के बाजारों में बिक रहे 'फुटू' को आपने खाया जरूर होगा, जानिए इसके बारे में और भी बहुत कुछ...
फिलहाल इस वारदात को मुखबिरी के शक से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस का मानना है कि मुखबिरी के संदेह में ही नक्सलियों द्वारा युवक की हत्या की गई है। क्षेत्र की संवेदनशीलता के चलते पुलिस मौके तक पहुंचने में सावधानी बरत रही है। दरअसल, कई बार ऐसी वारदात कर नक्सली, पुलिस को एंबुश में फंसाने की साजिश भी रचते हैं। लिहाजा पुलिस एहतियात बरत रही है।
Read More : बीजापुर में पोस्टिंग पर बोले CRPF अफसर- 'कश्मीर' से जुदा हैं 'बस्तर' के हालात...यहां अदृश्य दुश्मन से लड़ना बड़ी चुनौती !
मृतक की शिनाख्त रमन टोला निवासी चंद्रादल्लु कावड़े के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार को उसे नक्सलियों ने गांव से ही अगवा कर लिया था। नक्सलियों ने युवक की धारदार हथियार से वार कर बेरहमी से मौत के घात उतारा है। बता दें कि महाराष्ट्र की गढ़चिरोली पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। वहां पर युवक के अपहरण का मामला दर्ज है।
यह भी पढ़िए : Breaking News : कांकेर में नक्सली हमले में BSF के 2 जवान शहीद, एक जख्मी...घायल जवान को रायपुर रेफर करने की तैयारी

loading...

एक टिप्पणी भेजें