Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

भोपालपटनम ब्लाॅक में फेल हुआ 'डिजिटल इंडिया' का नारा... नेटवर्क नहीं होने से उर्वरक के लिए भटक रहे सैकड़ों किसान, लैम्पसों की POS मशीन हुई बेकार


       बीजापुर @ खबर बस्तर। जिले के भोपालपटनम ब्लाॅक में लैम्प्सों में पाॅस मशीन में अंगूठे लगाने की अनिवार्यता के चलते हजारों किसानों को वक्त पर उर्वरक नहीं मिल पा रहा है। यह परेशानी भोपालपटनम ब्लाॅक में नेटवर्क की समस्या के चलते खड़ी हुई है। इसकी वजह से अभी तक करीब 500 टन सरकारी उर्वरक किसानों को नहीं मिल पाया है जबकि ये जिला विपणन कार्यालय की ओर से लैम्प्सों को उपलब्ध करा दिया गया है। 

भोपालपटनम ब्लाॅक में 1 महीने से नेटवर्क नहीं होने से उर्वरक के लिए भटक रहे किसान... लैम्पसों की POS मशीन हुई फेल, 'अंगूठे' की बंदिश हटाने का प्रस्ताव

Read More :  पूर्व विधायक राजाराम तोड़ेम के अरमानों को 'अपनों' का झटका... सर्व आदिवासी समाज का बड़ा ऐलान, चुनाव में किसी को नहीं देंगे समर्थन  

       ये अजीबोगरीब हालात केवल भोपालपटनम ब्लाॅक में ही नहीं हैं बल्कि जिले के कई इलाकों में है। बताया गया है कि सरकारी उर्वरक वितरण के लिए जिले में 17 लैम्प्स हैं। इनमें बीजापुर, नैमेड़, धनोरा, तोयनार, गंगालूर, भैरमगढ़, कुटरू, नेलसनार, जांगला, बारेगुड़ा, भोपालपटनम, चेरपल्ली, मद्देड़, आवापल्ली, चिलकापल्ली, बासागुड़ा एवं इलमिड़ी शामिल हैं।  

Read More :  बस्तर की बेटी ने जीता 'मिस छत्तीसगढ़' ब्यूटी कांटेस्ट का टाइटल... मिस इंडिया स्पर्धा में पहुंची थी तीसरे पायदान पर, बधाईयों का दौर जारी

    नेटवर्क की परेशानी धनोरा, तोयनार, गंगालूर, कुटरू, बारेगुड़ा, भोपालपटनम, चेरपल्ली, मद्देड़, आवापल्ली, चिलकापल्ली, बासागुड़ा एवं इलमिड़ी में है। यहां पांइट आॅफ सेल (पाॅस) मशीन काम नहीं करती है। इस वजह से किसानों को लैम्प्सकर्मियों के साथ नेटवर्क वाले स्थान में जाकर अंगूठा लगाना पड़ता है। ऐसे में पटनम के लोगों को बीजापुर तक दौड़ लगानी पड़ती है। खबर है कि राज्य की ओर से केन्द्र को पाॅस मशीन की अनिवार्यता ऐसे इलाकों में लागू ना करने का प्रस्ताव भेजा गया है। 
अभी तक सिर्फ 35 टन ही बंट सका :   भोपालपटनम ब्लाॅक के चार लैम्प्सों में अब तक 35 टन उर्वरक का ही वितरण हो पाया है। ये सब नेटवर्क की समस्या के चलते हुआ है। इसके उलट तीन ब्लाॅकों में 900 टन खाद का वितरण हो गया है। जिला विपणन अधिकारी अरूण कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि किसानों को यूरिया, डीएपी, एनपीके, सुपर फाॅस्फेट व पोटाष का वितरण किया जा रहा है। 
Read More :  दो दिनी प्रवास के दौरान बस्तर में रात गुजारेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद... लंच में परोसा जाएगा बस्तरिया फूड, लोकटीमाझी चावल और फूटू का भी लुत्फ उठाएंगे

      बता दें कि भोपालपटनम ब्लाॅक के लिए पहले से किए गए भण्डारण के साथ 401 टन उर्वरक था और अभी 455 टन खाद का उठाव नहीं हुआ है। वहीं बीजापुर, भैरमगढ़ व उसूर ब्लाॅक के लिए 1084 टन उर्वरक का भण्डारण था और अभी 301 टन खाद बची है। डीएमओ अरूण विष्वकर्मा के मुताबिक भोपालपटनम ब्लॅाक के लिए 500 टन यूरिया और मंगाया जा रहा है।
भोपालपटनम ब्लाॅक में 1 महीने से नेटवर्क नहीं होने से उर्वरक के लिए भटक रहे किसान... लैम्पसों की POS मशीन हुई फेल, 'अंगूठे' की बंदिश हटाने का प्रस्ताव


कांग्रेसी कर चुके हैं आंदोलन :   जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विक्रम शाह मण्डावी की अगुवाई में मंगलवार को कांग्रेसियों ने किसानों को उर्वरक देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान अजय सिंह, नीना रावतिया उद्दे, शंकर कुड़ियम, लालू राठौर, चापा सुरेन्द्र, मिच्चा मुतैया, कामेश्वर  गौतम, कमलेश कारम, सुखदेव नाग, मनोज अवलम व रमेश पामभोई समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद थे। 
यह भी पढ़िए :  LIVE Breaking : हीरानार में राष्ट्रपति ने पत्नी संग की ई रिक्शा की सवारी... महिला स्व सहायता समूह और किसानों से की मुलाकात, देखिए तस्वीरें

      बुधवार को जिला पंचायत सदस्य सुरेन्द्र चापा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय आए किसानों ने बताया कि उन्हें खाद नहीं मिलने से काफी परेशानी हो रही है। मद्देड़ के किसान गोटे अच्छैया एवं टिंगे रमेष ने बताया कि उन्हें कभी भोपालपटनम तो कभी बीजापुर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। जबकि अभी खाद की सख्त जरूरत है। कृषि वैज्ञानिक अरूण संकनी बताते हैं कि इस साल अब तक 1160 मिमी बारिश हो चुकी है। अभी धान की फसल को यूरिया की जरूरत है। 

Read More :  जब आठवी की छात्रा संध्या नेताम ने ली राष्ट्रपति की स्मार्ट क्लास, तो पास खड़े सीएम रमन सिंह मुस्कुराते रहे... जानिए महामहिम ने बच्चों से क्या कहा...


loading...

Share this:

एक टिप्पणी भेजें