सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी खबर है। यहां बुरकापाल-चिंतागुफा क्षेत्र में नक्सलियों ने CRPF कैम्प के लिए ले जा रहे राशन को लूट लिया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर शाम घनें जंगलों में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। बता दें कि जिस जगह पर माओवादियों ने यह करतूत की है वह धुर नक्सल प्रभावित इलाका है।
Read More : मुठभेड़ में एक वर्दीधारी माओवादी ढेर, 9 एमएम पिस्टल और हथियार बरामद... दो नक्सलियाें ने भरमार बंदूक समेत किया सरेंडर
जानकारी के मुताबिक दोरनापाल बाजार से जवानों के लिए राशन खरीदा गया और टैक्सियों में लादकर इसे सीआरपीएफ 150 बटालियन औऱ कोबरा 206 बटालियन के लिए ले जाया जा रहा था। इसी बीच जंगल से पहले से मौजूद नक्सलियों ने टैक्सियों को रोका और वाहन से सारा सामान लूट कर अपने साथ लेकर चले गए। बताया गया है कि इन वाहनों में फोर्स के दैनिक उपयोगी समान और राशन लदा हुआ था।
Read More : एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों के पास से मिला 'पेन पिस्टल'... करीब से हमला करने में बेहद कारगर है यह हथियार, जानिए इसकी खास बातें
हाल ही में खबरें आई थी कि बस्तर के जंगलों में फोर्स के लगातार बढ़ते दबाव के चलते नक्सलियों को रसद भी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में उनके सामने भूखे मरने की नौबत है। इस बात का खुलासा नक्सली डिप्टी कमांडर द्वारा एरिया कमांडर को लिखे एक पत्र से हुआ था। सुरक्षा बलों के हाथ लगे इस पत्र में नक्सली लीडर सीतू ने इस बात का जिक्र किया था कि नक्सलियों के पास राशन खत्म हो गया है। पत्र में राशन की व्यवस्था करने की बात भी लिखी गई थी।
Read More : नक्सलियों की धमकी देकर आरक्षक की पत्नी से कई साल तक करता रहा अनाचार... आरोपी शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

loading...

एक टिप्पणी भेजें