सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से आ रही खबर नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों को मिली कामयाबी से जुड़ी है। यहां कोबरा बटालियन के जवानों ने मुठभेड़ में एक माओवादी को मार गिराया है। फोर्स ने मारे गए नक्सली के पास से एक भरमार बंदूक भी बरामद किया है। यह एनकाउंटर बीजापुर-सुकमा जिले की सीमा पर हुआ जिसमें नक्सलियों को मुंह की खानी पड़ी।
Read More : सैक्स रैकेट में शामिल लड़कियों के साथ पुलिस ने पूर्व विधायक को किया गिरफ्तार... नेताजी बोले- ''चोर को पकड़ने अंदर गया था !''
सुकमा एएसपी शलभ सिन्हा ने खबर बस्तर को बताया कि कोबरा 201 के जवान एरिया डोमिनेशन पर निकले थे। इसी बीच सोमवार की शाम दलई और मारकगुड़ा के बीच नक्सलियों ने इन पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी फौरन मोर्चा संभाल इस माओवादी हमले का जवाब दिया। जवानों की जवाबी कार्रवाई के आगे नक्सली टिक नहीं सके और जंगलों की आड़ लेकर फरार हो गए।
Read More : पत्नी के चरित्र पर शंका के चलते कर दी गला घोंट कर हत्या... फिर शव के पास 3 दिनों तक सोता रहा पति, ऐसे हुआ मामले का खुलासा...
वहीं गोलीबारी खत्म होने के बाद सर्चिंग के दौरान मौके से एक माओवादी का शव बरामद किया गया। इसके अलावे भारमार व अन्य नक्सली सामग्री भी सुरक्षा बलों ने बरामद की है। मुठभेड़ के बाद पार्टी मुख्यालय लौट आई है और मारे गए नक्सली की शिनाख्ति की कार्रवाई की जा रही है।
Read More : Breaking : सुकमा में नक्सलियों की कायराना करतूत, CRPF कैम्प से आधा किमी दूर ठेकेदार की हत्या कर सड़क पर फेंका शव

loading...

एक टिप्पणी भेजें