दंतेवाड़ा/जगदलपुर @ खबर बस्तर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर बुधवार को दंतेवाड़ा पहुंच रहे हैं। वे दक्षिण बस्तर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद चित्रकोट में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके दूसरे दिन वे जगदलपुर में भी कुछ कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। राष्ट्रपति के बस्तर दौरे को लेकर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। दक्षिण बस्तर से लेकर मध्य बस्तर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
Read More : एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों के पास से मिला 'पेन पिस्टल'... करीब से हमला करने में बेहद कारगर है यह हथियार, जानिए इसकी खास बातें
राष्ट्रपति की सुरक्षा के मद्देनजर दंतेवाड़ा से लेकर कारली, जावंगा, हीरानार समेत आसपास के इलाके में 5 से 7 हजार जवानों की तैनाती की गई है। आईजी और डीआईजी स्तर के अधिकारी सुरक्षा की कमान संभाले हुए हैं। चप्पे-चप्पे पर तैनात सशस्त्र जवान हर गतिविधि पर कड़ी नजर रख्र रहे हैं। वहीं हेलीकाप्टर और ड्रोन से भी इलाके की निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावे सादे लिबास में भी जगह-जगह जवान तैनात किए गए हैं।
Read More : प्रशासन के अल्टीमेटम के बावजूद काम पर नहीं लौटे अनुदेशक, पोटा केबिनों के 13 हजार बच्चों की पढ़ाई हो रही चौपट
राष्ट्रपति का मिनट टू मिनट कार्यक्रम : बुधवार 25 जुलाई को राष्ट्रपति विमान द्वारा दिल्ली से जगदलपुर पहुचेंगे। यहां से वे हेलीकाॅप्टर के जरिए जावंगा में उतरेंगे। राष्ट्रपति जावंगा से हीरानार पहुंच समन्वित कृषि प्रणाली मॉडल विलेज का अवलोकन करेंगे। यहां वे कड़कनाथ कुक्कुट पालन व ई-रिक्शा चलाने वाले समूह के लोगों से चर्चा करेंगे। इसके बाद हीरानार में संचालित हो रहे वृद्धाश्रम में माताओं से मुलाकात करेंगे।
Read More : बस्तर की बेटी ने जीता 'मिस छत्तीसगढ़' ब्यूटी कांटेस्ट का टाइटल... मिस इंडिया स्पर्धा में पहुंची थी तीसरे पायदान पर, बधाईयों का दौर जारी
हीरानार में राष्ट्रपति आश्रम के बच्चों का तीरंदाजी प्रदर्शन व वैदिक गणित की कक्षा का अवलोकन करने के बाद दोपहर का भोजन सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों के साथ करेंगे। इस दौरान बच्चों द्वारा उन्हें बस्तरिया व्यंजन परोसा जाएगा। इसके बाद वे जावंगा एजुकेशन सिटी पहुंचेंगे और वहां विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों को देखेंगे।

Read More : पूर्व विधायक राजाराम तोड़ेम के अरमानों को 'अपनों' का झटका... सर्व आदिवासी समाज का बड़ा ऐलान, चुनाव में किसी को नहीं देंगे समर्थन
जावंगा एजुकेशन सिटी में राष्ट्रपति कोविंद बच्चों के स्मार्ट क्लास का अवलोकन करेंगे। इस दौरान बच्चे राष्ट्रपति को भी स्मार्ट क्लास की खूबियां बताते सवाल-जवाब भी करेंगे। जावंगा में राष्ट्रपति दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित सक्षम केन्द्र का अवलोकन करने के अलावा युवा बीपीओ सेंटर का उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रपति शक्तिपीठ पहुँच माई दंतेश्वरी के दर्शन भी करेंगे।

यह भी पढ़िए : PCC चीफ भूपेश बघेल को नक्सली नेता 'गणपति' के नाम से फोन करने वाला शख्स गिरफ्तार... CG पुलिस ने विजयवाड़ा से हिरासत में ले शुरू की पूछताछ
इसके बाद राष्ट्रपति बस्तर जिले के चित्रकोट पहुंचेंगे और बस्तर का नियाग्रा कहलाने वाले प्रसिद्ध पर्यटन स्थल की खूबसूरती निहारेंगे। वे चित्रकोट में रात्रि विश्राम भी करेंगे। इसके अगले दिन डिमरापाल स्थित स्वर्गीय बलीराम कश्यप स्मृति शासकीय मेडिकल कॉलेज के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। राष्ट्रपति वहां से जगदलपुर आकर विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
Read More : दो दिनी प्रवास के दौरान बस्तर में रात गुजारेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद... लंच में परोसा जाएगा बस्तरिया फूड, लोकटीमाझी चावल और फूटू का भी लुत्फ उठाएंगे

loading...

एक टिप्पणी भेजें