दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को अपने दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान शक्तिपीठ पहुंच बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना की।
इस दौरान देश की प्रथम महिला व उनकी पत्नी सविता कोविंद भी मौजूद रहीं। कोविंद दंपत्ति ने मंदिर में आराधना कर देशवासियों की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा।
यह भी पढ़िए : KB BREAKING : हल्की बूंदाबांदी के बीच जावंगा में लैंड हुआ राष्ट्रपति का चौपर... प्रभारी मंत्री केदार कश्यप की अगुवाई में किया गया स्वागत, देखिए Exclusive तस्वीरें
इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, स्कूली शिक्षा मंत्री एवं प्रभारी मंत्री केदार कश्यप सहित जिले के जनप्रतिनिधि, मांझी-चालकी, पुजारी और सेवादार भी मौजूद थे।
Read More : राष्ट्रपति के बस्तर दौरे पर सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था... जमीं से लेकर आसमां तक से हो रही कड़ी निगरानी, जानिए प्रेसिडेंट का मिनट टू मिनट कार्यक्रम...
इससे पहले जावंगा हेलीपैड पर उतरने के बाद वे गीदम ब्लाक के हीरानार में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। यहां उन्होंने ई रिक्श की सवारी की और किसानों व स्व सहायता समूह कह महिलाओं से चर्चा की।
यह भी पढ़िए : LIVE Breaking : हीरानार में राष्ट्रपति ने पत्नी संग की चंपा के ई रिक्शा की सवारी... महिला स्व सहायता समूह और किसानों से की मुलाकात, देखिए तस्वीरें
loading...




एक टिप्पणी भेजें