बीजापुर @ खबर बस्तर। शिक्षा विभाग में संविलयन के कुछ ही दिनों बाद खण्ड शिक्षा कार्यालय और ट्रेजरी की तत्परता के चलते बीजापुर ब्लाॅक के 366 शिक्षाकर्मियों की सेलरी सोमवार को उनके सेलरी अकाउण्ट में जमा हो गई।
Read More : भोपालपटनम ब्लाॅक में फेल हुआ 'डिजिटल इंडिया' का नारा... नेटवर्क नहीं होने से उर्वरक के लिए भटक रहे सैकड़ों किसान, लैम्पसों की POS मशीन हुई बेकार
जिला कोषालय अधिकारी प्रशांत खापर्डे ने बताया कि सोमवार को 366 शिक्षाकर्मियों के खाते में सेलरी डाल दी गई है। बीईओ मो. जाकिर खान ने बताया कि कार्यालय की ओर से काफी तत्परता बरती गई। इसके लिए कैम्प लगाए गए। कैम्प में शिक्षाकर्मियों को बुलाया गया और डैटा एंटर किया गया।

Read More : रमन सरकार के खिलाफ गरजे लिपिक संघ के पदाधिकारी... कहा- 15 साल में मगरूर हो गई है सरकार, अगस्त में शुरू करेंगे बेमियादी हड़ताल
ऐेसे शिक्षाकर्मी जिनके प्रान नंबर नहीं थे उनके प्रान नंबर जनरेट कराने की प्रकिया पूरी की गई। इसके बाद ई कोष में प्रविष्टि की गई। उन्होंने बताया कि वरिष्ठता सूची भी सही की गई और वेतन निर्धारण तय वक्त पर किया गया। ब्लाॅक में 469 शिक्षाकर्मी हैं और बीईओ के अधीन 368 शिक्षाकर्मी हैं। इनमें से एक शिक्षाकर्मी का प्रान नंबर नहीें होने व एक शिक्षाकर्मी की सेलरी अनुपस्थिति के चलते नहीं डाली जा सकी।

Read More : नक्सलियों का शहीदी सप्ताह : माओवादियों ने नेशनल हाईवे पर फेंके पर्चे, चुनाव बहिष्कार का किया ऐलान !
इस बारे मे शालेय शिक्षाकर्मी संघ के सचिव कैलाश रामटेके ने प्रसन्नता व्यक्त करते बीईओ कार्यालय का आभार माना है। उन्होंने कहा कि शिक्षाकर्मियों ने ये नहीं सोचा था कि संविलयन के बाद इतनी जल्दी वेतन खाते में आ जाएगा क्योंकि वेेतन निर्धारण में काफी वक्त लगता है।

एक टिप्पणी भेजें