न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। देश की राजधानी दिल्ली से शर्मनाक खबर है। यहां एक गर्ल्स स्कूल की मनमानी सामने आई है। स्कूल प्रबंधन ने 50 छात्राओं को इसलिए बेसमेंट में बंद कर दिया, क्योंकि उनके पालकों ने स्कूल फीस जमा नहीं की थी। स्कूली बच्चियों को तहखाने में तकरीबन 5 घंटे तक भूखे-प्यासे बंद रखा गया। मामला सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है और पैरेन्ट्स की शिकायत पर स्कूल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
मामला दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में संचालित राबिया गर्ल्स पब्लिक स्कूल का है। अभिभावकों का आरोप है कि बच्चियों को सुबह से ही स्कूल के बेसमेंट में रखा गया था। छुट्टी के वक्त जब छात्राएं बाहर नहीं निकलीं उन्हें मामले की जानकारी मिली। पैरेंट्स की मानें तो इन बच्चियों को पांच घंटों तक कुछ खाने-पीने को भी नहीं दिया गया।
Read More : ये खबर आपको सोचने पर मजबूर कर देगी... 4 साल की बच्ची से 'गैंगरेप'... आरोपी 6 से 12 साल के चार नाबालिग, मोबाइल पर देखते थे 'पोर्न' !
मामला तूल पकड़ने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मामले की रिपोर्ट तलब की है। वहीं पुलिस ने इस मामले में स्कूल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। कहा जा रहा है कि स्कूल द्वारा यह मनमानी फीस को लेकर की गई है। जबकि कई पैरेंट्स का कहना है कि उन्होंने फीस जमा कर दी है। हालांकि, स्कूल प्रबंधन इससे इंकार कर रहा है।

यह भी पढ़िए : KB Exclusive : बस्तर के स्वादिस्ट 'बोड़ा' और 'साल' पेड़ के बीच रिश्ते की कड़ी तलाशने हो रही कोशिश... लैब में रिप्रोडक्शन हो गया फेल, अब नए सिरे से हो रहा रिसर्च
स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों के इन आरोपों का खंडन किया है। प्रिंसिपल का कहना है कि स्कूल का बेसमेंट सजा देने का स्थान नहीं है। यह एक एक्टिनिटी रूम है जहां बच्चे खेलते हैं और उन्हें म्यूजिक सिखाया जाता है। यह एक क्लासरूम की तरह ही है। बच्चों को किसी प्रकार की सजा नहीं दी गई है।
Read More : शराब के नशे में धुत कलयुगी बेटे ने सगी मां को दी ऐसी खौफनाक सजा, जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी... पढ़िए क्या है पूरा मामला

loading...

एक टिप्पणी भेजें