न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के तिल्दा इलाके में रविवार को तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 8 लोग घायल हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। इन्हें रायपुर के आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Read More : चलती ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग के दौरान हुआ ब्लास्ट... शॉर्ट सर्किट से चैन्नई-जयपुर एक्सप्रेस में लगी आग, मची अफरा-तफरी
घटना रविवार दोपहर की है। राजधानी रायपुर से करीब 50 किमी दूर स्थित ग्राम बोइरझिटी निवासी एक परिवार के 13 लोग खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान गरज बरस के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने सभी लोग खेत के पास की एक झोपड़ी में चले गए।
Read More : जिंदा हैंड ग्रेनेड से खेल रहे थे मासूम... अचानक हुआ ब्लास्ट और थम गई एक की सांसें... हादसे में 4 अन्य बच्चे भी जख्मी, एक दिन पहले यहीं मुठभेड़ में मारे गए थे आतंकी
इसी बीच बिजली जोर से कड़की और आकाशीय बिजली सीधे झोपड़ी पर गिर गई। हादसे में शिवशंकर निषाद, कौशल निषाद व लक्ष्मी ध्रुव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 6 घायलों को तिल्दा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। इनकी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
यह भी पढ़िए : Breaking News : कांकेर में नक्सली हमले में BSF के 2 जवान शहीद, एक जख्मी...घायल जवान को रायपुर रेफर करने की तैयारी

loading...

एक टिप्पणी भेजें