नारायणपुर @ खबर बस्तर। जिले के इरपानार के जंगल में सर्चिंग पर निकली पुलिस पार्टी पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों ओर से करीब 2 घंटे तक फायरिंग होती रही। आखिरकार जवानों के आगे माओवादी टिक नहीं सके और जंगलों की आड़ लेकर भाग खड़े हुए।
Read More : नक्सलियों की धमकी देकर आरक्षक की पत्नी से कई साल तक करता रहा अनाचार... आरोपी शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुठभेड़ के बाद मौके पर मिले खून के धब्बों के आधार पर पुलिस ने एनकाउंटर में 4 से 5 नक्सलियों के हताहत होने का दावा किया है। पुलिस पार्टी ने घटनास्थल से प्रेशर कुकर बम समेत भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की है। जानकारी के मुताबिक शहीदी सप्ताह के दौरान इरपानार के जंगलों में नक्सलियों द्वारा ग्रामीणों की मीटिंग लेने की सूचना पर 27 जुलाई को डीआरजी एवं एसटीएफ की संयुक्त पुलिस पार्टी रवाना की गई थी।
Read More : ब्रेकिंग : नक्सलियों द्वारा लगाए गए स्पाइक होल की चपेट में आने से कोबरा के 2 जवान घायल... सर्चिंग के दौरान हुआ हादसा
पूर्व बस्तर डिवीजन क्षेत्र के जंगलों में फोर्स के जवान इरपानार के जंगल-पहाड़ी, नदी-नालों की सर्चिंग करते हुए आगे बढ़ रहे थे। तभी रविवार की सुबह करीब साढ़े 7 बजे नक्सलियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस पार्टी ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए आत्मसुरक्षार्थ जवाबी फायरिंग किया। पुलिस के जवाबी फायरिंग में खुद को घिरता देखकर नक्सलियों का मनोबल पस्त हो गया और वे जंगल-पहाड़ एवं झाड़ियों का आड़ लेकर भाग गए।

Read More : एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों के पास से मिला 'पेन पिस्टल'... करीब से हमला करने में बेहद कारगर है यह हथियार, जानिए इसकी खास बातें
मुठभेड़ पश्चात पुलिस पार्टी द्वारा घटना स्थल की सर्चिंग करने पर घटना स्थल से 1 नग प्रेशर कुकर आईईडी, 1 बण्डल बिजली वायर, पिट्ठू बैंग, नक्सली वर्दी, काला बेल्ट, नक्सली साहित्य, थैला, नक्सली झण्डा, एके-47, इंसास, 303 रायफल व 315 बोर का खाली खोखा, टार्च, कैंची, दवाईयां एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया है।
Read More : नक्सलियों का शहीदी सप्ताह : माओवादियों ने नेशनल हाईवे पर फेंके पर्चे, चुनाव बहिष्कार का किया ऐलान !
loading...

एक टिप्पणी भेजें