न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर तीखी बहस के बीच शुक्रवार को एक अजब वाक्या पेश आया। सभी सांसद उस वक्त हैरान रह गए जब राहुल गांधी ने भाषण के बाद अचानक पीएम नरेंद्र मोदी को जाकर गले लगा लिया। इस दौरान पीएम मोदी भी मुस्कुराते रहे। फिर उन्होंने राहुल को पीठ थपथपाकर बधाई दी।
यह भी पढ़िए : PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक : जब सुरक्षा घेरा तोड़कर प्रधानमंत्री के करीब पहुंचा अंजान शख्स, तो दौड़ पड़े SPG कमांडो... जानिए फिर क्या हुआ
अविश्वास प्रस्ताव के तनावपूर्ण माहौल के बीच राहुल के इस कदम से पीएम मोदी भी पहले सकपका से गए। पीएम से गले मिलकर राहुल जब वापस जाने लगे तो मोदी ने उन्हें अपने पास बुलाया और पीठ थपथपाई। इसके बाद राहुल गांधी अपनी सीट पर बैठे और अपने साथी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को आंख मारते हुए दिखाई दिए।
इस घटना पर लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने भी नाराजगी जताई। उन्होंने सदन में कहा, 'राहुल का संसद में पीएम मोदी को इस तरह से गले लगाना सही नहीं है। वो इस वक्त देश के प्रधानमंत्री हैं। मैं गले लगाने के खिलाफ नहीं हूं। पर पीएम को सीट पर गले लगना और उसके बाद आंख मारना, सदन की गरिमा के लिहाज से सही नहीं है।' इस पर सोशल मीडिया पर भी जमकर चुटकी ली गई।
Read More : एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों के पास से मिला 'पेन पिस्टल'... करीब से हमला करने में बेहद कारगर है यह हथियार, जानिए इसकी खास बातें
Read More : एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों के पास से मिला 'पेन पिस्टल'... करीब से हमला करने में बेहद कारगर है यह हथियार, जानिए इसकी खास बातें
loading...



एक टिप्पणी भेजें