बीजापुर @ खबर बस्तर। गंगालूर और मिरतूर थाना क्षेत्रों की सरहद पर एण्ड्रीपाल व पोर्रेवाड़ा के बीच नाले में रविवार की दोपहर करीब 12 बजे डीआरजी के जवानों को फांसने घात लगाई डीवीसी मेंबर कमलू की पलटन खुद धोखा खा गई और पुलिस भारी पड़ गई। मुठभेड़ में एक नक्सली भागते वक्त मारा गया। उसका शव बरामद कर लिया गया है।
सूत्रों के मुताबिक डीआरजी के जवान इंस्पेक्टर लीलाधर राठौर की अगुवाई में 29 जून को गंगालूर से सर्चिंग पर निकले थे। उन्हें शनिवार को ही सूचना मिल गई थी कि जप्पेमरका में नक्सली लीडरों का जमावड़ा है। जब जवान रविवार की दोपहर करीब 12 बजे एण्ड्रीपाल और पोर्रवाड़ा के बीच पहाड़ी नाले के करीब पहुंचे तो नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी।
बताया गया है कि नक्सली करीब 40 की नफरी में थे और जवानों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा रहे थे। यहां दोपहर तीन बजे तक गोलीबारी चली। इसके बाद माओवादी पहाड़ी में पेड़ों की ओट लेते भाग गए। इलाके की सर्चिंग के दौरान पुलिस ने मौके से एक नक्सली का शव बरामद किया।
यह भी पढ़िए : बीजापुर में नक्सली उत्पात : सवारियों को उतारकर यात्री बस में की आगजनी, बासागुड़ा मार्ग पर वारदात को दिया अंजाम
यह भी पढ़िए : बीजापुर में नक्सली उत्पात : सवारियों को उतारकर यात्री बस में की आगजनी, बासागुड़ा मार्ग पर वारदात को दिया अंजाम
बड़े लीडरों की थी मौजूदगी : एएसपी दिव्यांश पटेल ने पत्रकारों को बताया कि एण्ड्रीपाल इलाके में कमाण्डर स्तर के नक्सलियों की मौजूदगी की खबर थी। मारे गए नक्सली की शिनाख्त नहीं हो पाई है। अब तक किसी ने शव पर दावा नहीं किया है। नक्सली की उम्र करीब 32 साल थी।
सुरक्षा बलों ने मौके से एक इंसास राइफल, खोखे, एक मेगजिन, एक हैण्ड गे्रनेड, पिट्ठू, नक्सली झण्डा, नक्सली साहित्य, कपड़े एवं दैनिक उपयोग के सामान मिले। सूत्रों के मुताबिक भैरमगढ़ एरिया कमेटी में आने वाले इस इलाके में डीवीसी मेंबर कमलू इन दिनों आॅपरेट कर रहा है। पहले इस क्षेत्र में चंद्रन्ना काम कर रहा था।
loading...


एक टिप्पणी भेजें