बीजापुर @ खबर बस्तर। सीआरपीएफ की 229 बटालियन के सीईओ विवेक भण्डराल ने यहां चार्ज लेते ही कहा है कि उन्हें वामपंथ अतिवाद प्रभावित इलाके में काम करने का तजुर्बा है लेकिन बस्तर सरीखे इलाकों के हालात कश्मीर से जुदा हैं। उन्होंने कहा कि काम में पारदर्शिता होती है पर जहां तक सामरिक व नीतिगत मसलों की बात है, इनका खुलासा नहीं किया जा सकता है।
यह भी पढ़िए... EXCLUSIVE : बस्तर के बीहड़ों में 'बुलेट' और 'टेबलेट' की ये कैसी दोस्ती..? पढ़िए, एक बंदूकधारी डाॅक्टर की दिलचस्प दास्तां !
बता दें कि सीआरपीएफ की 229 बटालियन के स्थानांतरित कमाण्डेंट टी विश्वनाथ से सीईओ विवेक भण्डराल ने कार्यभार ग्रहण किया। वे पांच सालों तक एनएसजी नई दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर थे। सीईओ ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि वे झारखण्ड में तब सेवाएं दे चुके हैं, जब वहां नक्सलवाद चरम पर था। इस वजह से वे बस्तर के हालात से वाकिफ हैं।
यह भी पढ़िए : Breaking News : कांकेर में नक्सली हमले में BSF के 2 जवान शहीद, एक जख्मी...घायल जवान को रायपुर रेफर करने की तैयारी
भण्डराल ने बताया कि इसके पहले वे दो बटालियन में रह चुके हैं। ये तीसरी बटालियन है। उन्होंने कहा कि टी विश्वनाथ ने यहां तीन साल सात महीने तक अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने बीजापुर के विकास के लिए एंटी नक्सल आॅपरेशन के साथ ही जिला प्रशासन व पुलिस से बेहतर तालमेल बनाकर काम किया।
Read More : जिंदा हैंड ग्रेनेड से खेल रहे थे मासूम... अचानक हुआ ब्लास्ट और थम गई एक की सांसें... हादसे में 4 अन्य बच्चे भी जख्मी, एक दिन पहले यहीं मुठभेड़ में मारे गए थे आतंकी

अदृश्य दुश्मन से लड़ना एक चुनौतीः विश्वनाथ स्थानांतरित कमाण्डेंट टी विश्वनाथ ने कहा कि ये ऐसा इलाका है, जहां दुश्मन ही अदृश्य है। ऐसे में जंग मुश्किल है। ऐसी स्थिति के बावजूद मुरकीनार से पुजारीकांकेर तक एंटी नक्सल आॅपरेशन चलाए गए और लोगों के दिलों में भी फोर्स ने बसने की कोशिश की। इसका फायदा ये हुआ कि मानवाधिकार उल्लंघन की तोहमत कभी बटालियन पर नहीं लगी।
Read More : नारायणपुर में एक लाख के इनामी मिलिशिया कमाण्डर समेत 5 नक्सली गिरफ्तार... डीआरजी टीम की कार्रवाई में मिली सफलता
कमाण्डेंट टी विश्वनाथ ने कहा कि रेंज के डीआईजी आलोक अवस्थी के मार्गदर्शन और कलेक्टर डाॅ अय्याज तंबोली व एसपी मोहित गर्ग के सहयोग से बटालियन ने चिकित्सा व शिक्षा के क्षेत्र में काम किया। उन्होंने इसके लिए सभी का आभार मानते स्वीकार किया कि इस इलाके में पत्रकारों के लिए काम करना एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि 229 बटालियन ने गांव के लोगों के वनोपज का दाम दिलाने व पुलिस का खौफ मिटाने की दिशा में भी भूमिका निभाई।
Read More : दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार 2 युवकों की मौके पर मौत, 15 घायल

loading...

एक टिप्पणी भेजें