न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। रविवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गई। चारामा के पास एक तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं बस में बैठे करीब 13 यात्री भी घायल हुए हैं। घायलों का इलाज कांकेर, जगदलपुर और चारामा के अस्पतालों में चल रहा है।
Read More : गर्ल्स स्कूल की मनमानी : फीस नहीं देने पर 50 बच्चियों को बनाया बंधक, 5 घंटे तक तहखाने में रखा, स्कूल के खिलाफ FIR दर्ज
जानकारी के मुताबिक दुबे ट्रैवल्स की बस जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही थी। इसी बीच चारामा के रतेसरा के पास सामने से आ रहे बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर बस झाड़ियों में घुस गई। हादसे में बाइक सवार जगदलपुर निवासी मुरलीधर निषाद (32) अौर मनीष सोनवानी (30) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बाइक से जगदलपुर जा रहे थे।
Read More : जिंदा हैंड ग्रेनेड से खेल रहे थे मासूम... अचानक हुआ ब्लास्ट और थम गई एक की सांसें... हादसे में 4 अन्य बच्चे भी जख्मी, एक दिन पहले यहीं मुठभेड़ में मारे गए थे आतंकी
बस इतनी तेज रफ्तार में थी कि इसकी टक्कर से बाइक सवार उछलकर काफी दूर जा गिरे। व्यस्त सड़क पर हुए हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अास-पास मौजूद लोग जब तक मौके पर पहुंचते तब तक दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Read More : छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर : खेत में काम कर रहे एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, आठ घायल

loading...

एक टिप्पणी भेजें