बीजापुर @ खबर बस्तर। संयुक्त प्रगतिशील कर्मचारी महासंघ के बैनर तले अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे 36 संविदा कर्मियों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर अयाज तांबोली के निर्देश पर CMHO ने मंगलवार को इन्हें बर्खास्त कर दिया है।
🔼 सांकेतिक तस्वीर
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीआर पुजारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के 36 हड़ताली कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है। इनमें 33 स्टाफ नर्स, दो फिजियोथेरेपिस्ट और एक लैब असिस्टेंट शामिल हैं। बता दें कि उक्त सभी स्वास्थ्य कर्मी ज़िला अस्पताल बीजापुर में पदस्थ थे।
यह भी पढ़िए : खेत जा रहे युवक पर भालू ने किया हमला... घने जंगल में युवक ने हिम्मत नहीं हारी, फिर इस तरह लड़कर बचाई अपनी जान
जानकारी के मुताबिक बर्खास्त किए गए स्वास्थ्य कर्मचारियों को DMF के तहत अस्थायी तौर पर पदस्थ किया गया था। मंगलवार को प्रशासन द्वारा सभी हड़ताली कर्मचारियों को नोटिस जारी कर काम पर वापस लौटने की हिदायत दी गई थी। इसके बावजूद ये सभी आंदोलनरत थे। इसी कारण बर्खास्तगी की कड़ी कार्रवाई करने में प्रशासन ने देर नहीं की।
Read More : नए सिंबल और नए नारों के संग जोगी कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल... चुनाव चिन्ह मिलने पर की आतिशबाजी, मिठाई बांट मनाई खुशी

loading...

एक टिप्पणी भेजें