Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

वन मंत्री महेश गागड़ा के खिलाफ चुनावी ताल ठोकने की तैयारी में पूर्व उपनेता प्रतिपक्ष राजाराम तोड़ेम... चुनाव लड़ने सर्व आदिवासी समाज से मांगी मंजूरी !


       बीजापुर @ खबर बस्तर। अविभाजित मप्र में विपक्ष के उपनेता रह चुके बीजापुर के पूर्व विधायक राजाराम तोड़ेम आसन्न विधानसभा चुनाव में इसी सीट से एक बार फिर अपनी किस्मत आजमाने की तैयारी कर रहे हैं। सर्व आदिवासी समाज के समर्थन से वे निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जोर आजमाईश कर सकते हैं। चुनावी समर में उतरने उन्होंने समाज के प्रांताध्यक्ष बीपीएस नेताम से इसकी अनुमति मांगी है। 

वन मंत्री महेश गागड़ा के खिलाफ चुनावी ताल ठोकने की तैयारी में पूर्व उपनेता प्रतिपक्ष राजाराम तोड़ेम... चुनाव लड़ने सर्व आदिवासी समाज से मांगी मंजूरी !
पत्रकारों से चर्चा में पूर्व विधायक तोड़ेम ने आरोप लगाया कि बीजापुर जिले में मैदानी स्तर पर काम ठीक से नहीं हो रहा है। बिजली तिहार तो मना लिया गया लेकिन भोपालपटनम ही नहीं बल्कि दीगर विकासखण्डों में भी बिजली की आंखमिचौली आम बात है। इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। 
Read More :  बीजापुर सीट पर वन मंत्री महेश गागड़ा को मिल सकती है तगड़ी चुनौती... छजकां की दावेदारी से त्रिकोणीय संघर्ष के बन रहे आसार 

     एक ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डिजिटल इंडिया की बात कर रहे हैं तो दूसरी ओर इसी कथित डिजिटल इंडिया का हिस्सा भोपालपटनम 3जी की बात तो दूर 2जी का नेटवर्क नहीं होने से बेहाल है। तोड़ेम ने आरोप लगाया कि निजी कंपनियों को लाभ देने के मकसद से सरकारी कंपनी बीएसएनएल की सेवा सुस्त करवा दी गई है। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे के गांवों को चमका देने से जिले का विकास नहीं हो जाता है। इसके लिए मैदानी स्तर पर प्रशासनिक कसावट की दरकार है।  

Read More :  भाजपा नेता के Facebook पोस्ट पर एक शख्स ने लिखा- 'मैं मोदी को गोली मारने वाला हूं'... आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

       बता दें कि संप्रति सर्व आदिवासी समाज के उप प्रांताध्यक्ष राजाराम तोड़ेम 1993 में भाजपा की टिकट से चुनाव जीतकर विधायक बने थे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र पामभोई को शिकस्त दी थी। इसके बाद अगले चुनाव में पामभोई से ही मिली हार के बाद कई सालों तक वे बीजापुर और पार्टी से दूरी बना कर चले। 

Read More :  बीजापुर से संकनी चंद्रैया और दंतेवाड़ा से जया कश्यप होंगी जोगी कांग्रेस की प्रत्याशी... विधानसभा चुनाव के लिए छजकां ने जारी की चौथी लिस्ट

       तोड़ेम की इसी बेरूखी के चलते भाजपा ने 2008 के विस चुनाव में नए नवेले प्रत्याशी महेश गागड़ा पर दांव आजमाया और वे राजेन्द्र पामभोई को हराकर पहली बार विधानसभा पहुंचे। इसके बाद 2013 में बीजापुर सीट पर गागड़ा ने दूसरी दफे विजयश्री हासिल की और आज वे प्रदेश के वन मंत्री के पद पर आसीन हैं। वहीँ अब तोड़ेम फिर से सर्व आदिवासी समाज के समर्थन से चुनावी समर में उतर सकते हैं। ऐसे में बीजापुर सीट पर भाजपा के मौजूदा और पूर्व विधायक की संभावित टक्कर पर सभी की निगाहें रहेंगी।

Read More : बीजापुर विधानसभा के 200 से अधिक पोलिंग बूथों पर लाल आतंक का साया... विस के 245 केन्द्र संवेदनशील की श्रेणी में   


loading...

Share this:

एक टिप्पणी भेजें