न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह के मोबाइल से पोर्न वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मच गया है। मामले के तूल पकड़ने के बाद विधायक ने मंगलवार को रामानुजगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें मोबाइल गुमने का जिक्र उन्होंने किया है।
Read More : छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया 'रेड अलर्ट'... अगले 48 घंटे खतरनाक, इन स्थानों में हो सकती है तेज बारिश
बता दें कि बृहस्पति सिंह बलरामपुर के रामानुजगंज के विधायक हैं। उनके मोबाइल से व्हाटसएप के एक न्यूज ग्रुप में पोर्न क्लिप शेयर किया गया है। यह घटना सामने आने के बाद सियासी हलकों में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि, विधायक इस पूरे मामले से अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।
यह भी पढ़िए : खेत जा रहे युवक पर भालू ने किया हमला... घने जंगल में युवक ने हिम्मत नहीं हारी, फिर इस तरह लड़कर बचाई अपनी जान
विधायक बृहस्पति सिंह का कहना है कि सोमवार की रात घर आते समय उनका मोबाइल कहीं गिर गया है। यह फोन किसी अज्ञात व्यक्ति के हाथ लग गया है जो इसका दुरुपयोग कर रहा है। उन्होंने इस मामले में पुलिस थाने में आवेदन कर मोबाइल नम्बर को तत्काल ब्लाक करने की अपील की है।
Read More : बीजापुर में पोस्टिंग पर बोले CRPF अफसर- 'कश्मीर' से जुदा हैं 'बस्तर' के हालात...यहां अदृश्य दुश्मन से लड़ना बड़ी चुनौती !
इधर, इस मसले पर सियासत भी गर्मा गई है। बीजेपी के राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने आरोपी विधायक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की है। उनके मुताबिक विधायक के मोबाइल से पोर्न वीडियो वायरल होना गंभीर मामला है। यह एक तरह से जनता का अपमान करने जैसा है। उन्होंने कहा कि पुलिस को इस मामले को संज्ञान में लेकर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।
🔼 विधायक द्वारा पुलिस में दिया गया आवेदन

loading...

एक टिप्पणी भेजें