दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। बैलाडीला स्थित NMDC के डिपॉजिट 13 के निजीकरण के विरोध में कांग्रेसियों ने दक्षिण बस्तर के जिला मुख्यालय में मंगलवार को आवाज बुलंद किया। उप नेता प्रतिपक्ष बस्तर समेत संभाग के 4 विधायकों की अगुवाई में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल कलेक्टोरेट का घेराव किया।
Read More : सीएम डॉ. रमन ने किया संचार क्रांति योजना का शुभारंभ, बोले- गांव के अंतिम व्यक्ति के हाथों में होगा स्मार्ट फोन तो छत्तीसगढ़ बनेगा स्मार्ट
इससे पूर्व नगर के हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित सभा को संबोधित करते पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने कहा कि केंद्र व राज्य शासन बैलाडीला एनएमडीसी के डिपॉजिट-13 का निजीकरण कर रही है। इस खदान को उद्योगपति अडानी को हस्तांतरित किया जा रहा है। खदान का निजीकरण होने से स्थानीय बेरोजगारों की घोर उपेक्षा होगी। क्षेत्र में बेरोजगारी की समस्या विकराल रूप अख्तियार करेगी। इसका हर हाल में विरोध किया जाएगा।
Read More : आंगनबाड़ी केन्द्र में मासूम के साथ हैवानियत, गंदगी करने पर सहायिका ने ढाई साल के बच्चे को गर्म चिमटे से जलाया
उपनेता प्रतिपक्ष व कोंटा विधायक कवासी लखमा ने अपने चिरपरिचित अंदाज में केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकारों पर निशाना साधते इसे आदिवासी विरोधी करार दिया। वहीं चित्रकोट विधायक दीपक बैज, बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा व नपं अध्यक्ष दीपक कर्मा समेत अन्य वक्ताओं ने भी बैलाडीला प्रोजेक्ट के निजीकरण पर असहमति जताते इस पर कड़ा विरोध दर्ज किया। वहीं मंच संचालन छविंद्र कर्मा ने किया।
Read More : इरपानार के जंगल में दो घंटे चली मुठभेड़ के बाद भागे नक्सली, 4-5 माओवादियों के हताहत होने का दावा... मौके से प्रेशर कुकर बम समेत अन्य सामान बरामद
आमसभा के बाद सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेसी नेतागण रैली की शक्ल में कलेक्टोरेट के मेन गेट पहुंचे। कांग्रेसियों की रैली के मद्देनजर यहां पुलिस प्रशासन ने बैरिकेटिंग में सशस्त्र जवानों को तैनात कर तगड़ी किलेबंदी कर रखी थी। जैसे ही कांग्रेसियों ने मेन गेट पार कर भीतर घुसने की कोशिश की, जवानों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों व कांग्रेसियों के बीच झूमा-झटकी भी हुई। बाद में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर सौरभ कुमार से मिलकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
Read More : माओवादियों ने पंचायत भवन में लिखे नारे, छोटे उसरी एनकाउंटर को बताया फर्जी... लिखा- मुठभेड़ में पुलिस ने नक्सली को नहीं, निर्दोष किसान को मारा !
loading...




एक टिप्पणी भेजें