बीजापुर @ खबर बस्तर। जिले में युक्तियुक्तकरण को लेकर शिक्षकों में पदस्थापना वाले स्कूल से हटाए जाने का भय समा गया है। हालांकि, इसकी जद में करीब सौ शिक्षक ही आ रहे हैं। लेकिन इसे लेकर आशंकित शिक्षक अभी से जुगाड़मेंट में लग गए हैं। माना जा रहा है कि इसी सप्ताह जिले में युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
शिक्षा विभाग के सुत्रों की मानें तो इसी सप्ताह जिला पंचायत की सामान्य सभा में युक्तियुक्तकरण की सूची फाइनल हो जाएगी। बताया गया है कि बीईओ दफ्तरों से इसकी सूची आ गई है। हर ब्लाॅक से बीस से पच्चीस नामों की सूची आई है। अब ये सूची जिला पंचायत सीईओ के पास जाएगी। इस सूची को जिला पंचायत की सामान्य सभा में रखा जाएगा।
Read More : सैक्स रैकेट में शामिल लड़कियों के साथ पुलिस ने पूर्व विधायक को किया गिरफ्तार... नेताजी बोले- ''चोर को पकड़ने अंदर गया था !''
कायदेे से संस्था में जूनियर को अतिशेष माना जाएगा और उसे दूसरी संस्था में भेजा जाएगा। यह तभी होगा जब संस्था में दस या उससे अधिक दर्ज संख्या हो और वहां एक से अधिक शिक्षक हों। अंदरूनी इलाकों में ऐसी शालाओं में पदस्थ सीनियर शिक्षिकाओं को इसमें कुछ रियायत दी जा सकती है, बशर्ते वे इसके लिए अर्जी दें। इस तरह शिक्षिकाएं सड़क किनारे के स्कूलों में आ सकती हैं।

यह भी पढ़िए : पत्नी के चरित्र पर शंका के चलते कर दी गला घोंट कर हत्या... फिर शव के पास 3 दिनों तक सोता रहा पति, ऐसे हुआ मामले का खुलासा...
दस से कम दर्ज संख्या वाले स्कूलों के बच्चों को आसपास के स्कूलों में मर्ज कर दिया जाएगा। बच्चों के साथ शिक्षक भी निकटतम स्कूलों में पदस्थ कर दिए जाएंगे। संलग्न किए गए शिक्षकों को यदि जरूरी हो तो उनकी मूल संस्था में भेज दिया जाएगा और यदि स्कूल में उनकी जरूरत हो तो उसी संस्था में रहने दिया जाएगा।

Read More : घूसखोर पटवारी पर गिरी निलंबन की गाज...किसानों से पैसा, मुर्गा और दारू की डिमांड करने का लगा था आरोप, SDM ने की कार्रवाई
यह भी पढ़िए : बीजापुर में BSNL का सूरत ए हाल : शादी खत्म हो गई और महिला घर खोजती रह गई... पढ़िए ये दिलचस्प खबर
loading...

एक टिप्पणी भेजें