बीजापुर @ खबर बस्तर। जिले के 34 आवासीय विद्यालयों के करीब तेरह हजार बच्चों की पढ़ाई बीते एक सप्ताह से ठप पड़ी है। इन्हें पढ़ाने वाले अनुदेशक प्रशासन के अल्टीमेटम के बावजूद काम पर नहीं लौटे हैं। बता दें कि वेतन वृद्धि व नियमितीकरण समेत दीगर मांगों को लेकर अनुदेशक एवं भृत्य 16 जुलाई से आंदोलन पर चले गए हैं।
Read More : बड़ी खबर : स्वास्थ विभाग के हड़ताली 36 कर्मचारियों पर गिरी बर्खास्तगी की गाज़... कलेक्टर के निर्दश पर CMHO ने की कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक जिले के 34 आवासीय विद्यालयों में 305 अनुदेशक व 254 भृत्य कार्यरत हैं। इन विद्यालयों में करीब 13000 बच्चे अध्ययनरत हैं। सूत्रों के मुताबिक अभी केवल जिला मुख्यालय में संचालित साइंस म्यूजियम एवं लाइब्रेरी में ही अनुदेशक व भृत्य काम पर लौटे हैं जबकि विद्यालयों के अनुदेशकों ने ज्वाइनिंग नहीं दी है।
Read More : मुठभेड़ में एक वर्दीधारी माओवादी ढेर, 9 एमएम पिस्टल और हथियार बरामद... दो नक्सलियाें ने भरमार बंदूक समेत किया सरेंडर
जिला प्रशासन ने 20 जुलाई तक अनुदेशकों व भृत्यों को ज्वाइनिंग का अल्टीमेटम देते सख्त आदेश जारी किया था। ऐसा नहीं होने की सूरत में उन्हें कार्यमुक्त करने की चेतावनी भी दी गई। इसके बावजूद अनुदेशक अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं।
यह भी पढ़िए : गर्ल्स हॉस्टल की 30 से अधिक छात्राएं फूड प्वॉइजनिंग से हुई बीमार, अस्पताल में भर्ती... भोजन में छिपकली गिरने से बिगड़ी तबीयत
अभी अनुदेशकों को 6 हजार रूपए मानदेय दिया जा रहा है। इनका मानदेय 10 से 12 हजार रूपए करने संबंधी प्रस्ताव जिले से राज्य शासन को भेजा गया है। हालांकि, इस प्रस्ताव को अभी हरी झण्डी नहीं मिली है। राजीव गांधी शिक्षा मिशन के डीएमसी विजेन्द्र राठौर ने बताया कि अनुदेशकों व भृत्यों को 20 जुलाई तक काम पर लौटने का अल्टीमेटम दिया गया था। ऐसे कर्मी जो काम पर नहीं लौटेंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़िए : खेत जा रहे युवक पर भालू ने किया हमला... घने जंगल में युवक ने हिम्मत नहीं हारी, फिर इस तरह लड़कर बचाई अपनी जान

स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने दी ज्वाइनिंग : पिछले साल पोटा केबिनों के लिए एएनएम व एमपीडब्ल्यू की भर्ती का आदेश जारी किया गया था। अभी 16 एएनएम व एमपीडब्ल्यू ने ज्वाइनिंग दी है। इनकी पदस्थापना बीजापुर, नैमेड़, गंगालूर, पुसनार, नेलसनार, जांगला, फरसेगढ़, बेदरे, संगमपल्ली, तारलागुड़ा, मुरकीनार, चेरपाल, मिरतूर, करकेली, सण्ड्रापल्ली व बासागुड़ा में की गई है। इन्हें 8450 रूपए के मानदेय पर सेवा में रखा गया है।
Read More : पूर्व विधायक राजाराम तोड़ेम के अरमानों को 'अपनों' का झटका... सर्व आदिवासी समाज का बड़ा ऐलान, चुनाव में किसी को नहीं देंगे समर्थन
loading...

एक टिप्पणी भेजें