सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को एक और कामयाबी मिली है। मंगलवार की देर शाम हुई मुठभेड़ में डीआरजी के जवानों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया। वहीं आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी का एक जवान जख्मी हो गया है। घायल जवान को हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर किया गया है।
यह भी पढ़िए... EXCLUSIVE : बस्तर के बीहड़ों में 'बुलेट' और 'टेबलेट' की ये कैसी दोस्ती..? पढ़िए, एक बंदूकधारी डाॅक्टर की दिलचस्प दास्तां !
जानकारी के मुताबिक मंगलवार की शाम पुलिस व डीआरजी के जवान चिंतागुफा इलाके में सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान मिनपा के जंगलों में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इसकी जद में आने से डीआरजी का जवान मड़कम हुर्रा घायल हो गया। उसके पैर में गंभीर चोट लगी है। इसके बाद घने जंगलों में छिपे माओवादियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी।
Read More : दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 3 माओवादियों को मार गिराया... तीनों के शव और हथियार बरामद, फायरिंग में एक जवान घायल
नक्सलियों के इस हमले के जवाब में जवानों ने भी फायरिंग की। दोनों ओर से काफी देर तक गोलीबारी होती रही। फिर जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की ओर भाग निकले। फायरिंग खत्म होने के बाद सर्चिंग के दौरान फोर्स ने दोनों नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त पामेड़ निवासी उइका सुक्का और चिंतागुफा निवासी नुप्पो मुत्ता के रूप में हुई है।

Read More : पुजारी कांकेर एनकाउंटर के बाद नक्सलियों की रडार पर ग्रामीण... मुखबिरी के शक में 5 को उतारा मौत के घाट... पर 3 मामलों की ही रिपोर्ट थाने पहुंची
पुलिस के मुताबिक नक्सली उइका सुक्का 8 लाख का इनामी बटालियन मेंबर था, जबकि जनमिलिशिया कमांडर नुप्पो मुत्ता पर शासन द्वारा एक लाख का इनाम घोषित किया गया था। सर्चिंग के दौरान पुलिस पार्टी ने मुठभेड़ स्थल से दोनों नक्सलियों के शवों के अलावा बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद किया है।
यह भी पढ़िए : सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने किया हमला... IED ब्लास्ट में BSF के दो जवान शहीद, कई माओवादियों के भी हताहत होने का दावा

loading...

एक टिप्पणी भेजें