बीजापुर @ खबर बस्तर। फरसेगढ़ रेंज के सफीमरका गांव में रविवार की सुबह खेत जा रहे युवक पर मादा भालू और उसके दो बच्चों ने हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले के बावजूद युवक काफी देर भालूओं से लड़कर जंगलों में भाग खड़ा हुआ। इस हादसे में युवक के पीठ पर जख्म हो गया है।
Read More : निर्वाचन आयोग ने अजीत जोगी की पार्टी 'छजकां' को जारी किया चुनाव चिन्ह... 'हल चलाता किसान' सिंबल के साथ चुनावी समर में उतरेगी पार्टी
हमले में घायल बोटा बड़गू (23) ने बताया कि वह रविवार की सुबह 8 बजे अपने गांव से खेत की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में उसे भालू के दो बच्चे दिखे जो उसकी ओर हमले की मुद्रा में बढ़ रहे थे। उनके पीछे उनकी मां भी थी। इसके पहले कि वह भाग पाता, दोनों बच्चे उस पर कूद पड़े।
Read More : दीमक करे मेहनत और मौज ले इंसान... बस्तर के बाजारों में बिक रहे 'फुटू' को आपने खाया जरूर होगा, जानिए इसके बारे में और भी बहुत कुछ...
इस बीच मादा भालू ने उसे पीछ़े से झपट्टा मार दिया। युवक ने मादा भालू पर अपने छाते से वार किया। लेकिन मादा भालू फिर से उस पर लपकने लगी। युवक ने हिम्मत दिखाते उसके चेहरे पर छाते से वार किया। इससे तीनों भालू वहां से चले गए और बोटा भागकर घर आ गया।
इस बीच मादा भालू ने उसे पीछ़े से झपट्टा मार दिया। युवक ने मादा भालू पर अपने छाते से वार किया। लेकिन मादा भालू फिर से उस पर लपकने लगी। युवक ने हिम्मत दिखाते उसके चेहरे पर छाते से वार किया। इससे तीनों भालू वहां से चले गए और बोटा भागकर घर आ गया।
Read More : दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार 2 युवकों की मौके पर मौत, 15 घायल
घटना के बाद जख्मी युवक को जिला हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उसकी पीठ और पर हाथ पर चोट आई है। फरसेगढ़ बफर रेंज के रेंजर आसमन सिंह ठाकुर ने बताया कि पीड़ित की स्थिति देखकर मुआवजे की रकम तय की जाएगी। उनके मुताबिक ऐसे मामलों में मुआवजा पंद्रह से बीस हजार रूपए मिलता है।
Read More : छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया 'रेड अलर्ट'... अगले 48 घंटे खतरनाक, इन स्थानों में हो सकती है तेज बारिश
loading...


एक टिप्पणी भेजें