बीजापुर @ खबर बस्तर। जिले में बीते करीब 8-10 दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। बारिश के इस सिलसिले ने औसत बारिश के मामले में पिछले 10 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। इस साल पिछले साल के मुकाबले अब तक करीब 200 मिमी अधिक बारिश हुई है। पिछले दस साल की एक जून से अब तक की औसत बारिश को भी देखें तो जिले में इस साल 232 मिमी अधिक बारिश इस अवधि में हुई है।
Read More : छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया 'रेड अलर्ट'... अगले 48 घंटे खतरनाक, इन स्थानों में हो सकती है तेज बारिश
इस साल एक जून से अब तक 729.30 मिमी बारिश रेकाॅर्ड की गई है जबकि पिछले साल ये आंकड़ा 532.20 मिमी था। दस साल की औसत वर्षा पर गौर करें तो पता चलता है कि यहां की औसत बारिश 497.30 मिमी है। चार ब्लाॅक में सबसे अधिक वृष्टि भैरमगढ़ में 829.60 मिमी हुई है जबकि सबसे कम वर्षा उसूर ब्लाॅक में 484.50 मिमी दर्ज हुई है।
Read More : बड़ी खबर : स्वास्थ विभाग के हड़ताली 36 कर्मचारियों पर गिरी बर्खास्तगी की गाज़... कलेक्टर के निर्दश पर CMHO ने की कार्रवाई
बता दें कि अब तक बीजापुर में 811 और भोपालपटनम ब्लाॅक में 791.9 मिमी बारिश हुई है। अभी तिमेेड़ में इंद्रावती नदी का जलस्तर 5 मीटर है, जबकि डेंजर लेवल 17 मीटर है। बताया गया है कि जिले में अब तक 30 फीसदी बोनी हुई है। बीजापुर में 17, भैरमगढ़ में 60, भोपालपटनम में 8 व उसूर में 33 प्रतिशत बोनी हो गई है। हालांकि, जिले में अभी ब्यासी कहीं नहीं हुई है।
Read More : राजनादगांव पुलिस की शर्मनाक हरकत : सड़क पर बैठी गाय पर जानबूझकर चढ़ा दी गाड़ी... मामले का VIDEO वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

loading...

एक टिप्पणी भेजें